Palamu News: संसद भवन के सामने संतों का अपमान के विरोध में विहिप ने सद्बुद्धि हवन किया 

संगठन ने संसद भवन के बाहर हुई घटना पर कड़ी आपत्ति जताई

Palamu News: संसद भवन के सामने संतों का अपमान के विरोध में विहिप ने सद्बुद्धि हवन किया 
मेदिनीनगर के गीता भवन स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में संतों के कथित अपमान के विरोध में सद्बुद्धि हवन करते विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी।

पलामू के मेदिनीनगर स्थित गीता भवन में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने संसद भवन के बाहर संतों के कथित अपमान के विरोध में सद्बुद्धि हवन का आयोजन किया। संगठन ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यदि किसी विषय पर सवाल उठाने हों तो लोकतांत्रिक और संवैधानिक प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए, न कि संत समाज का अपमान किया जाए।

पलामू: मेदिनीनगर संसद भवन के बाहर पप्पू यादव द्वारा संतों का अपमान किया जाना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। राम मंदिर चंदा चोरी के नाम पर संत का वेश धारण कर विरोध करना और विपक्षी कार्यकर्ताओं द्वारा संत का चोला पकड़कर उनके साथ धक्का-मुक्की करना करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य है।  यदि किसी को किसी कथित वित्तीय अनियमितता पर प्रश्न उठाना था,  तो उसे जांच एजेंसियों,  राज्य सरकार, भारत सरकार या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से सवाल पूछना चाहिए था।विपक्ष का दायित्व लोकतांत्रिक तरीके से प्रश्न उठाना है,  न कि संत समाज का अपमान करना।

विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल,  पलामू इस कृत्य के विरोध में आज जिला कार्यालय,  गीता भवन मे स्थित श्री कृष्ण मंदिर में सद्बुद्धि हवन किया।  हवन के द्वारा ईश्वर से विपक्षी सदस्यों को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की गई। 

हवन कार्यक्रम में विभाग मंत्री महेंद्र नाथ,  जिला उपाध्यक्ष अनामिका सिंह,  जिला मंत्री अमित तिवारी,  सह मंत्री आनंद कुमार चौरसिया,  सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी,  समरसता सह प्रमुख रवि तिवारी,  जिला संगठन मंत्री संतोष प्रसाद यादव और सूरज चौरसिया सहित अनेकों सनातन धर्मावलम्बियों की सहभागिता रही।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा