Pakur News: रानीपुर में अवैध गांजा कारोबार का भंडाफोड़, 120 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर एसआईटी ने की छापेमारी

Pakur News: रानीपुर में अवैध गांजा कारोबार का भंडाफोड़, 120 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार
रानीपुर में पुलिस छापेमारी के दौरान बरामद 120 ग्राम गांजा के मामले में गिरफ्तार आरोपी।

पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र स्थित रानीपुर गांव में पुलिस ने अवैध गांजा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 ग्राम गांजा और एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी भोला साहा को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर गठित एसआईटी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में की।

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 ग्राम गांजा एवं इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल (एसआईटी) का गठन किया गया। पुलिस को 31 जुलाई को सूचना मिली थी कि रानीपुर गांव में भोला साहा के घर से अवैध रूप से मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है।

सूचना के सत्यापन के बाद दंडाधिकारी की मौजूदगी में पुलिस टीम ने रानीपुर स्थित भोला साहा के घर पर छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद कुछ लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर भोला साहा (पिता- स्वर्गीय रामप्रसाद साहा), निवासी रानीपुर, थाना हिरणपुर (स्थायी पता- बीचामहल, थाना लिट्टीपाड़ा) को पकड़ लिया।
इसके बाद दंडाधिकारी की उपस्थिति में घर एवं दुकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 120 ग्राम गांजा तथा एक इलेक्ट्रॉनिक माप-तौल मशीन बरामद हुई।

इस संबंध में हिरणपुर थाना कांड संख्या 51/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(A) एवं 22(A) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार मामले में एक अन्य आरोपी मदन भगत की संलिप्तता सामने आई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा