Saryu Rai
समाचार  राज्य  जमशेदपुर  झारखण्ड 

जमशेदपुर में कोल्हान प्रमंडलीय खोखो चैंपियनशिप 2026 का सफल आयोजन, 24 टीमों ने लिया हिस्सा

जमशेदपुर में कोल्हान प्रमंडलीय खोखो चैंपियनशिप 2026 का सफल आयोजन, 24 टीमों ने लिया हिस्सा पूर्वी सिंहभूम जिला खोखो एसोसिएशन के तत्वावधान में जमशेदपुर में कोल्हान प्रमंडलीय खोखो चैंपियनशिप 2026 का सफल आयोजन किया गया, जिसमें अंडर-14 और अंडर-18 वर्ग की 24 टीमों ने भाग लिया और रोमांचक मुकाबले खेले गए।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

बजट सत्र 2026 में सरयू राय पेश करेंगे ‘झारखंड भू-विरासत (जीवाश्म) विधेयक’

बजट सत्र 2026 में सरयू राय पेश करेंगे ‘झारखंड भू-विरासत (जीवाश्म) विधेयक’ जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय बजट सत्र–2026 में ‘झारखंड भू-विरासत (जीवाश्म) विधेयक’ गैर-सरकारी धन विधेयक के रूप में विधानसभा में पेश करेंगे।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

मिथिला पंचांग सह कैलेंडर का विमोचन 18 जनवरी को, सांस्कृतिक कार्यक्रम व महाभंडारा का होगा आयोजन

मिथिला पंचांग सह कैलेंडर का विमोचन 18 जनवरी को, सांस्कृतिक कार्यक्रम व महाभंडारा का होगा आयोजन मिथिला पंचांग सह कैलेंडर का विमोचन 18 जनवरी को किया जाएगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और महाभंडारे का आयोजन होगा, जिसमें कई प्रमुख अतिथि शामिल होंगे।
Read More...
समाचार  राज्य  जमशेदपुर  झारखण्ड 

Jamshedpur News: स्लम एरिया में रहने वाले बच्चे भी चतुर्थ बाल मेले में होंगे शामिल

Jamshedpur News: स्लम एरिया में रहने वाले बच्चे भी चतुर्थ बाल मेले में होंगे शामिल जमशेदपुर में 14 से 20 नवंबर तक बोधि मैदान, साकची में आयोजित होने वाले चतुर्थ बाल मेले की तैयारियों को लेकर विधायक सरयू राय की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बड़ा फैसला लिया गया कि स्लम क्षेत्रों में रहने वाले और विद्यालय न जाने वाले बच्चे भी मेले की सभी प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हो रहे इस आयोजन में 26 स्कूलों के खेल प्रशिक्षक भी तैयारी में शामिल हैं।
Read More...
समाचार  राज्य  जमशेदपुर  झारखण्ड 

दिसंबर तक व्यवस्था न हुई तो एमजीएम अस्पताल और कॉलेज के सामने जल संकटः सरयू राय

दिसंबर तक व्यवस्था न हुई तो एमजीएम अस्पताल और कॉलेज के सामने जल संकटः सरयू राय जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने चेतावनी दी है कि यदि दिसंबर तक पानी की व्यवस्था नहीं हुई तो एमजीएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में गंभीर जल संकट पैदा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में की गई 5 डीप बोरिंग जलापूर्ति के लिए अपर्याप्त हैं और स्वर्णरेखा नदी से जल परियोजना बहुत धीमी गति से चल रही है। सरयू राय ने आरोप लगाया कि चुनावी लाभ के लिए तत्कालीन मंत्री ने मुख्यमंत्री को अंधेरे में रखकर अस्पताल का अधकचरा उद्घाटन कराया, जिससे अब स्थिति गंभीर हो गई है। उन्होंने सुझाव दिया कि टाटा स्टील की डिमना लेक पाइपलाइन से अस्पताल को पानी की आपूर्ति की जाए ताकि संकट से बचा जा सके।
Read More...
समाचार  राज्य  चाईबासा  झारखण्ड 

Chaibasa News: स्क्रैप टाल में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

Chaibasa News: स्क्रैप टाल में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक सोमवार देर रात एक स्क्रैप टाल में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अचानक उठीं लपटों ने पूरे क्षेत्र को दहशत में डाल दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
Read More...
समाचार  राज्य  जमशेदपुर  झारखण्ड 

ठेकेदार और विभागीय लापरवाही से बाधित हुई पानी आपूर्ति: सरयू राय

ठेकेदार और विभागीय लापरवाही से बाधित हुई पानी आपूर्ति: सरयू राय जमशेदपुर: मानगो के कुछ इलाकों में रविवार की सुबह पेयजलापूर्ति बाधित हो गयी। दीपावली जैसे पर्व-त्योहार के समय पेयजलापूर्ति बाधित होने से जनता में आक्रोश पैदा हो गया। पानी बाधित होने की सूचना मिलते ही जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय मानगो पेयजल परियोजना के इंटकवेल पर पहुंचे। दीपावली-छठ का अवकाश समाप्त होने के बाद वह पेयजलापूर्ति विभाग के कार्यपालक अभियंता के विरूद्ध विभाग को चार्जशीट सौंपेंगे और कर्तव्य पालन में लापरवाही करने को लेकर कारवाई करने की मांग सरकार से करेंगे।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

हाईकोर्ट से स्टे मिलने पर निजी स्कूल संचालकों में खुशी की लहर

हाईकोर्ट से स्टे मिलने पर निजी स्कूल संचालकों में खुशी की लहर रांची: झारखंड हाईकोर्ट से स्टे मिलने के बाद निजी स्कूल संचालकों में खुशी की लहर दौड़ गई। हाईकोर्ट ने आरटीई अधिनियम 2009 के तहत 2019 में बनाए गए उन नियमों पर रोक लगा दी है, जिनमें निजी स्कूलों के लिए न्यूनतम जमीन की अनिवार्यता तय की गई थी। अदालत ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2019 से पहले संचालित निजी स्कूलों पर यह नियम लागू नहीं होगा। कोर्ट के इस आदेश के बाद प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन तथा झारखंड मुस्लिम मैन्युरिटी के सदस्यों ने होटल केन में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर को होगी।
Read More...
समाचार  राज्य  जमशेदपुर  झारखण्ड 

डीसी लाउंज में तोड़फोड़: विधायक ने पुलिस पर हमलावरों को बचाने का लगाया आरोप 

डीसी लाउंज में तोड़फोड़: विधायक ने पुलिस पर हमलावरों को बचाने का लगाया आरोप  जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने डीसी लाउंज के बिष्टुपुर एवं साकची स्थित प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ के संबंध में गंभीर सवाल उठाए हैं। सरयू राय ने एसएसपी को लिखे पत्र में जानना चाहा है कि बिष्टुपुर थाना थाना प्रभारी किस कारण से रात में 11.30 बजे अचानक साकची डीसी लाउंज के स्थल पर गए, जहाँ शाम 6.30 बजे बिष्टुपुर रामदास भट्टा से गए हमलावरों ने वहां के लोगों पर इंजेक्शन सिरिंज जैसे घातक हथियारों से हमला किया थाथाना प्रभारी का कर्तव्य यह होना चाहिए था कि उन मोटरसाईकिलों का इंवेंट्री बनाते, उन्हें जब्त करते, इस बारे में पूछताछ करते और साकची थाना प्रभारी से संपर्क कर उन्हें सुपुर्द करके कारवाई आगे बढ़ाने के लिए बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज करते। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
Read More...
समाचार  राज्य  चाईबासा  झारखण्ड 

विधायक सरयू राय ने किया “जनजातीय भोजपुरी लोक कथाओं का सांस्कृतिक महत्व” पुस्तक का लोकार्पण

विधायक सरयू राय ने किया “जनजातीय भोजपुरी लोक कथाओं का सांस्कृतिक महत्व” पुस्तक का लोकार्पण पूर्वी सिंहभूम के बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन सभागार में डॉ. स्वर्ण प्रमा कीर्ति की पुस्तक “जनजातीय भोजपुरी लोक कथाओं का सांस्कृतिक महत्व” का भव्य लोकार्पण हुआ। पुस्तक में जनजातीय और भोजपुरी लोक परंपराओं, आस्थाओं और सांस्कृतिक मूल्यों का गहन विश्लेषण किया गया है। मुख्य अतिथि सरयू राय ने इसे भारतीय लोकसंस्कृति की आत्मा को समझने का सशक्त प्रयास बताया, जबकि लेखिका ने कहा कि यह कृति लोककथाओं के माध्यम से समाज की संवेदनाओं और जीवन मूल्यों को उजागर करती है।
Read More...
समाचार  राज्य  जमशेदपुर  झारखण्ड 

प्रिंस खान के प्रत्यर्पण के लिए भारत सरकार पर दबाव बनाएं सीएमः सरयू राय

प्रिंस खान के प्रत्यर्पण के लिए भारत सरकार पर दबाव बनाएं सीएमः सरयू राय जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने प्रदेश के मुख्य (गृह एवं कारा) मंत्री को पत्र लिख कर धनबाद के गैंगस्टर मो. हैदर अली उर्फ प्रिंस खान के प्रत्यर्पण की कार्रवाई पूरा करने के लिए भारत सरकार पर दबाव बनाने का आग्रह किया है। व्यवसायी तथा चिकित्सक उसके मुख्य शिकार बन रहे हैं। राज्य के दैनिक समाचार पत्रों में प्रिंस खान के आतंक की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित हो रही है।
Read More...
समाचार  राज्य  चाईबासा  जमशेदपुर 

विधायक सरयू राय के निर्देश पर घर-घर पहुंचे कार्यकर्ता, लोगों की सुनीं समस्याएं और दिया समाधान का भरोसा 

विधायक सरयू राय के निर्देश पर घर-घर पहुंचे कार्यकर्ता, लोगों की सुनीं समस्याएं और दिया समाधान का भरोसा  पूर्वी सिंहभूम जिले के कदमा के उलियान क्षेत्र में सोमवार को भाजपा और जदयू कार्यकर्ताओं ने विधायक सरयू राय के निर्देश पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की, समस्याएं सुनीं और उन्हें समाधान का आश्वासन दिया। अभियान के दौरान साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। कार्यकर्ताओं ने इन मुद्दों पर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही, बूथ स्तर पर कमेटी गठित कर स्थानीय समस्याओं के समाधान की दिशा में काम करने का निर्णय लिया गया।
Read More...

Advertisement