ठेकेदार और विभागीय लापरवाही से बाधित हुई पानी आपूर्ति: सरयू राय
इंटेकवेल में जमा बालू हटते ही जल प्रवाह हुआ सामान्य
जमशेदपुर: मानगो के कुछ इलाकों में रविवार की सुबह पेयजलापूर्ति बाधित हो गयी। दीपावली जैसे पर्व-त्योहार के समय पेयजलापूर्ति बाधित होने से जनता में आक्रोश पैदा हो गया। पानी बाधित होने की सूचना मिलते ही जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय मानगो पेयजल परियोजना के इंटकवेल पर पहुंचे। दीपावली-छठ का अवकाश समाप्त होने के बाद वह पेयजलापूर्ति विभाग के कार्यपालक अभियंता के विरूद्ध विभाग को चार्जशीट सौंपेंगे और कर्तव्य पालन में लापरवाही करने को लेकर कारवाई करने की मांग सरकार से करेंगे।
जमशेदपुर: मानगो के कुछ इलाकों में रविवार की सुबह पेयजलापूर्ति बाधित हो गयी। दीपावली जैसे पर्व-त्योहार के समय पेयजलापूर्ति बाधित होने से जनता में आक्रोश पैदा हो गया। पानी बाधित होने की सूचना मिलते ही जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय मानगो पेयजल परियोजना के इंटकवेल पर पहुंचे। उन्होंने पृथ्वी पार्क में बनी पानी की टंकी का मुआयना किया और अपने सहयोगियों को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर भेजा जहां से अलग-अलग इलाके की पानी टंकियों में पानी भेजा जाता है।
सरयू राय ने कहा कि मुआयना करने के बाद वह इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि पेयजलापूर्ति परियोजना के अधिकारियों तथा परियोजना का संचालन कर रहे ठेकेदार की लापरवाही के कारण मानगो में पेयजलापूर्ति बाधित हुई है। दीपावली-छठ का अवकाश समाप्त होने के बाद वह पेयजलापूर्ति विभाग के कार्यपालक अभियंता के विरूद्ध विभाग को चार्जशीट सौंपेंगे और कर्तव्य पालन में लापरवाही करने को लेकर कारवाई करने की मांग सरकार से करेंगे। वह मानगो पेयजल परियोजना के ठेकेदार को काली सूची में डालने की अनुशंसा भी सरकार से करेंगे।


सरय़ू राय ने बताया कि मानगो पेयजल परियोजना को कम पानी मिलने का मुख्य कारण ठेकेदार और पेयजल स्वच्छता विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत है। इसी वजह से पर्व-त्योहार में जनता को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने इस बारे में मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त से कहा है कि वे वे इसकी जांच करें और जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कारवाई करने की प्रक्रिया आरंभ करें।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.


