Jamshedpur News: स्लम एरिया में रहने वाले बच्चे भी चतुर्थ बाल मेले में होंगे शामिल
सरयू राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में बड़ा फैसला
जमशेदपुर में 14 से 20 नवंबर तक बोधि मैदान, साकची में आयोजित होने वाले चतुर्थ बाल मेले की तैयारियों को लेकर विधायक सरयू राय की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बड़ा फैसला लिया गया कि स्लम क्षेत्रों में रहने वाले और विद्यालय न जाने वाले बच्चे भी मेले की सभी प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हो रहे इस आयोजन में 26 स्कूलों के खेल प्रशिक्षक भी तैयारी में शामिल हैं।
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और चतुर्थ बाल मेला के संरक्षक सरयू राय की अध्यक्षता में रविवार को मेले की तैयारियों को लेकर जरूरी बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में बाल कल्याण से जुड़े लोग तो शामिल हुए ही, विभिन्न स्कूलों के खेल प्रशिक्षक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। 14 से 20 नवंबर तक शहर के बोधि मैदान, गरम नाला, साकची में यह आयोजन होना है। इसको लेकर रोजाना बैठकों का दौर जारी है। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चतुर्थ बाल मेले का आयोजन हो रहा है।

मंजू सिंह ने बताया कि इस बैठक में 26 स्कूलों के खेल प्रशिक्षक/शिक्षकों ने भाग लिया। उन सभी को यह बताया गया कि उन्हें क्या करना है। कुछ खेल प्रशिक्षकों ने बहुमूल्य सुझाव दिये जिन्हें मान लिया गया। बैठक में हर इवेंट पर विस्तृत चर्चा हुई। राय ने बैठक में कहा कि जो जरूरी उपक्रम करने हैं, वो किये जाएं।
बैठक में इस बात को लेकर विस्तृत चर्चा हुई कि कैसे हर स्कूल के बच्चों को इस मेले में बुलाया जाए। कुछ सुझाव बेहद शानदार थे जिन्हें तत्काल मान लिया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से भी बच्चों तक बाल मेला की सूचना देने का फैसला हुआ जिस पर तत्क्षण काम प्रारंभ हो गया। बैठक में चतुर्थ बाल मेला आयोजन समिति के संयोजक मनोज सिंह, सुधीर सिंह समेत भारी संक्या में लोग मौजूद रहे।
समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
