पोखरिया मतदान केंद्र-95 में मतदाता सूची शुद्धिकरण को लेकर बैठक, कई अहम फैसले
डुप्लीकेट और मृत मतदाताओं के नाम हटाने पर चर्चा
साहिबगंज के आदर्श कन्या मध्य विद्यालय पोखरिया स्थित मतदान केंद्र संख्या-95 में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। बीएलओ नंद किशोर पंडित की अध्यक्षता में हुई बैठक में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए डुप्लीकेट नाम हटाने, मृत मतदाताओं का नाम विलोपन, नए मतदाताओं का पंजीकरण और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम अद्यतन करने पर चर्चा हुई।
साहिबगंज : विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत आदर्श कन्या मध्य विद्यालय पोखरिया स्थित, मतदान केंद्र संख्या-95 में बीएलओ नंद किशोर पंडित की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीएलए-2, चुनाव पाठशाला के सदस्य और विभिन्न दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में मतदाता सूची में 2003 के आधार पर नामों की प्रविष्टि, डुप्लीकेट नाम हटाना, मृत मतदाताओं का नाम विलोपन, नए मतदाताओं का नाम जोड़ना, अनुपस्थित मतदाताओं की जानकारी एकत्र करना और स्थानांतरित मतदाताओं का नाम अन्यत्र जुड़वाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर कार्ययोजना बनाई गई। साथ ही चुनाव पाठशाला के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के महत्व, शत-प्रतिशत मतदान और निष्पक्ष मतदान के लिए जागरूक करने पर बल दिया गया।

बैठक में वॉलेंटियर शिक्षक शरद तिग्गा, प्रो. सुबोध कुमार झा, विनोद कुमार पासवान (बीजेपी), सुनील कुमार पासवान (कांग्रेस), सूरज कुमार पासवान (जेएमएम), मनोज कुमार झा, सदा पांडे, शंकर झूनझूनवाला, प्रमोद पासवान, रमेश साह, रंजना देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts

Latest News

