DSPMU में छात्र हितों को लेकर हिंदू छात्र संघ ने कुलपति को सौंपा 7 सूत्री मांग पत्र

DSPMU में छात्र हितों को लेकर हिंदू छात्र संघ ने कुलपति को सौंपा 7 सूत्री मांग पत्र
DSPMU में खेल गतिविधियों और शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर छात्र संघ का ज्ञापन.

DSPMU में हिंदू छात्र संघ ने खेल चयन में अनियमितता, शिक्षकों की लेटलतीफी और खराब सुविधाओं को लेकर कुलपति राजीव मोहर को 7 सूत्री मांग पत्र सौंपा।

रांची: हिंदू छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने DSPMU के कुलपति राजीव मोहर से मुलाकात कर छात्र हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7 सूत्री मांग पत्र सौंपा। संगठन ने विश्वविद्यालय में खेल विभाग, शिक्षकों की कार्यशैली एवं मूलभूत सुविधाओं में हो रही अनियमितताओं पर गंभीर चिंता जताते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि सत्र 2025-2026 में विश्वविद्यालय की वॉलीबॉल एवं कबड्डी टीमों में विश्वविद्यालय के वास्तविक खिलाड़ियों की उपेक्षा कर बाहरी खिलाड़ियों को खेलने का अवसर दिया गया। इसके साथ ही एथलेटिक्स, फुटबॉल एवं गर्ल्स टीमों को लेकर भी छात्रों से लगातार शिकायतें प्राप्त हुई हैं। संगठन ने इन सभी मामलों की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।

संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि खेल समारोहों एवं प्रतियोगिताओं में ऐसे लोगों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं अन्य सुविधाएं दी गईं, जिनका विश्वविद्यालय से कोई संबंध नहीं था। खेल सामग्री एवं अन्य खर्चों में भी भारी गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितता की आशंका जताई गई है। हिंदू छात्र संघ ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं प्रदेश स्तरीय जांच कराने की मांग उठाई।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि सत्र 2024-2025 में DSPMU फुटबॉल टीम एवं बालिका फुटबॉल टीम के चयन में कई अनियमितताएं हुईं। कई योग्य खिलाड़ियों को टीम में स्थान नहीं दिया गया, जबकि खेल के क्षेत्र में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। संगठन ने खिलाड़ियों के चयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उचित अवसर देने की मांग की।

Read More.. JAC Board Result 2026: झारखंड इंटर का रिजल्ट कब जारी होगा, कैसे चेक करें, यहां देखें पूरी जानकारी

संगठन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं खेल मैदानों में नियमित खेल गतिविधियां शुरू करने तथा खिलाड़ियों के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग रखी। छात्र नेता प्रेम कुमार ने कहा कि “जहां कुलपति राजीव मोहर सर स्वयं सुबह 9:30 बजे विश्वविद्यालय पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं और छात्रों के बीच जाकर क्लास भी लेते हैं, वहीं कई शिक्षक निर्धारित समय के बावजूद देर से विश्वविद्यालय पहुंचते हैं और कई बार नियमित कक्षाएं भी नहीं लेते। यह छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।”

Read More.. Ranchi News: अंशकालिक शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन भी जारी

उन्होंने आगे कहा कि विश्वविद्यालय में सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की जाए तथा समय पर कक्षाएं नहीं लेने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा नई बिल्डिंग में बने शौचालयों की खराब स्थिति पर भी नाराजगी जताते हुए जल्द सफाई एवं मरम्मत कराने की मांग की गई।
हिंदू छात्र संघ ने चेतावनी दी कि यदि छात्र हित से जुड़े इन मुद्दों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आंदोलन और प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।

Read More.. Ranchi News: सेवा और मानवता का संदेश: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जागरूकता रैली

इस प्रतिनिधिमंडल में जीतू कुमार, सूरज गिरी, मनजीत सिंह, अभिजीत मिश्रा, राज रे एवं कर्मवीर उपस्थित रहे।

Read More.. प्रिंस खान के वायरल वीडियो पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- झारखंड में गैंगवार जैसी स्थिति

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

‘अब रात भी सुरक्षित’! गिरिडीह में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरी ‘महिला शक्ति’ ‘अब रात भी सुरक्षित’! गिरिडीह में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरी ‘महिला शक्ति’
झारखंड बनेगा ‘ग्रीन गोल्ड’ का हब! ग्रेफीन से खुलेंगे रोजगार और उद्योग के नए द्वार
Bokaro News: दुकान में अकेली महिला को दबोचकर दुष्कर्म की कोशिश, बीजेपी नेता गिरफ्तार
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर जमशेदपुर में नर्सों को सम्मान, संस्कृति फाउंडेशन का विशेष आयोजन
बिहार में सबसे बड़ी रेड: आर्केस्ट्रा गिरोहों से 40 से ज्यादा नाबालिग लड़कियां मुक्त, 22 गिरफ्तार
क्लस्टर योजना से गरीब और ग्रामीण छात्रों की पढ़ाई पर संकट? कांग्रेस नेता विजय शंकर नायक ने उठाए बड़े सवाल
रांची के बार-रेस्टोरेंट में तड़के भीषण आग, अंदर सो रहे कर्मचारी बाल-बाल बचे
जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर से दहला शहर, पत्नी-बेटे और गर्भवती बेटी की हत्या के बाद आरोपी बोला- मुझे फांसी दो
Giridih News: NH किनारे लगने वाले हाट-बाजार हटेंगे, सड़क हादसों पर सख्त हुआ प्रशासन
‘सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य’ अभियान से जागरूक हो रहे बच्चे, स्कूलों में दी गई कानूनी जानकारी
साहिबगंज बदलेगा: डीसी दीपक दुबे ने खोला विकास का मेगा रोडमैप, सड़क से घाट तक बड़े ऐलान
झारखंड की कानून व्यवस्था पर बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर तीखा हमला