रांची में बच्चों के लिए बड़ा स्पोर्ट्स कैंप, CCL ने शुरू किया क्रिकेट-वॉलीबॉल प्रशिक्षण

31 मई तक चलेगा क्रिकेट और वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर

रांची में बच्चों के लिए बड़ा स्पोर्ट्स कैंप, CCL ने शुरू किया क्रिकेट-वॉलीबॉल प्रशिक्षण
CCL स्पोर्ट्स कैंप

सीसीएल मुख्यालय, रांची द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन क्रिकेट एवं वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर 2026 का शुभारंभ गांधी नगर क्रीड़ांगन में हुआ। 18 मई से 31 मई तक चलने वाले इस शिविर में कुल 253 बच्चे भाग ले रहे हैं। उद्घाटन सीसीएल के महाप्रबंधक (वित्त) डी. देवी प्रसाद ने किया।

रांची: सीसीएल मुख्यालय, रांची द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं खेल प्रतिभा के संवर्धन हेतु ग्रीष्मकालीन क्रिकेट एवं वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 18 मई 2026 से 31 मई 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे से 8:30 बजे तक गांधी नगर क्रीड़ांगन, सीसीएल, रांची में आयोजित होगा। शिविर में कुल 253 बच्चे उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

शिविर का उद्घाटन सोमवार सुबह 6:00 बजे सीसीएल के महाप्रबंधक (वित्त) डी. देवी प्रसाद ने किया। उद्घाटन समारोह में उन्होंने बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कल्याण विभाग द्वारा शिविर के सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की आधारशिला साबित होते हैं। उन्होंने बच्चों से प्रशिक्षण शिविर का पूरा लाभ उठाने और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

शिविर में बच्चों को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वॉलीबॉल प्रशिक्षण  निशिकांत पाठक, संजय ठाकुर और सतीश कुमार द्वारा दिया जा रहा है, जबकि क्रिकेट प्रशिक्षण जीशान खान, धनंजय सेंद्रिय और लालन सिंह के निर्देशन में कराया जा रहा है। प्रशिक्षकों की देखरेख में बच्चों को तकनीकी दक्षता और खेल कौशल का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा।

यह भी पढ़ें: क्लस्टर योजना से गरीब और ग्रामीण छात्रों की पढ़ाई पर संकट? कांग्रेस नेता विजय शंकर नायक ने उठाए बड़े सवाल

शिविर के सफल आयोजन में मोहित राज मिंज, रवि शंकर मंडल और राकेश कुमार पाठक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे शिविर की सभी व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन में विशेष योगदान दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: रांची के नटराज होटल में वन्यजीव तस्करी का खुलासा, भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा समेत तीन गिरफ्तार

इस वर्ष शिविर को लेकर बच्चों में भारी उत्साह देखने को मिला है। बड़ी संख्या में बालक-बालिकाओं ने पंजीकरण कराया है, जो खेलों के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाता है।

प्रतिभागियों के विवरण के अनुसार, क्रिकेट में कुल 102 प्रतिभागी शामिल हैं, जिनमें 20 बालिकाएं और 82 बालक हैं। वहीं वॉलीबॉल में कुल 151 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जिनमें 72 बालिकाएं और 79 बालक शामिल हैं। इस प्रकार दोनों खेलों में कुल 253 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जिनमें 92 बालिकाएं और 161 बालक हैं।

सीसीएल का कल्याण विभाग प्रत्येक वर्ष इस प्रकार के ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करता है। इसका उद्देश्य सीसीएल परिवार के बच्चों को ग्रीष्मावकाश के दौरान अनुशासित और खेल आधारित गतिविधियों से जोड़ना है। इस पहल से बच्चों की खेल प्रतिभा निखरने के साथ-साथ उनमें सामूहिक सहयोग, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Palamu News: दर्दनाक घटना, ससुराल में रह रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान, इलाके में सनसनी Palamu News: दर्दनाक घटना, ससुराल में रह रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान, इलाके में सनसनी
गिरिडीह में बड़ा एक्शन! 32 दुकानों की जांच, 7 पर हुई कार्रवाई
Palamu News: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई 
Palamu News: जिला खनन टास्क फोर्स की बड़ी बैठक, उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के कड़े तेवर, कार्रवाई के निर्देश
Dhanbad News: डॉक्टर पाड़ा में नाली निर्माण में अनियमितता का आरोप, स्थानीय लोगों ने जांच की उठाई मांग
Dhanbad News: पहला कदम स्कूल में दिव्यांग बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन स्वास्थ्य जांच शिविर
Dhanbad News: क्रेडिट कार्ड हैक कर साइबर अपराधियों ने उड़ाए 70 हजार रुपये, फ्लिपकार्ट से की ऑनलाइन खरीदारी
Dumka News: बीडीओ की अध्यक्षता में प्रखण्ड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल: सीता सोरेन ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के कड़े तेवर: अवैध खनन और खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाई का निर्देश
Giridih News: नीट पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा ने फूंका पुतला
Giridih News: पीवीटीजी समुदायों के लिए महाअभियान, उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ