रांची पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 अधिकारियों का तबादला, बरियातू समेत कई थानों को मिले नए प्रभारी
यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए भी किए गए बदलाव
रांची पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत 18 पुलिस अधिकारियों और इंस्पेक्टरों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रकाश कुमार रजक को बरियातू थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि कई थाना और यातायात प्रभारियों को भी बदला गया है।
रांची: राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत 15 पुलिस अधिकारियों और तीन इंस्पेक्टरों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों को शीघ्र अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार रजक को बरियातू थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, इंस्पेक्टर मनोज कुमार-2 को गोन्दा यातायात थाना की जिम्मेदारी दी गई है। इंस्पेक्टर रेणु गुप्ता को चुटिया (कोतवाली) यातायात थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, अवध बिहारी कुंवर को खेलगांव यातायात थाना तथा धर्मेन्द्र कुमार को पंडरा यातायात थाना का नया प्रभारी बनाया गया है।

टीओपी स्तर पर भी प्रशासन ने बदलाव करते हुए राहुल को मोरहाबादी टीओपी, विवेक कुमार दुबे को चुटुपालू टीओपी तथा पूजा विभुति उरांव को सुखदेवनगर स्थित हिल टीओपी का प्रभारी नियुक्त किया है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस व्यापक फेरबदल का उद्देश्य थाना स्तर पर पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाना, अपराध नियंत्रण को मजबूत करना और यातायात व्यवस्था में सुधार लाना है। अधिकारियों के नए पदस्थापन से विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
