Giridih News: स्कॉलर बीएड कॉलेज में व्याख्यान श्रृंखला संपन्न, पाँचवें दिन "मार्गदर्शन एवं परामर्श" पर हुआ मंथन
ओजस्वी साहित्यिक विचारों से गूंजा स्कॉलर बीएड कॉलेज का हॉल
गिरिडीह के बनहती स्थित स्कॉलर बीएड कॉलेज में आयोजित पाँच दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का शनिवार को "मार्गदर्शन एवं परामर्श" विषय के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) मो. वसीम अहमद ने विद्यार्थियों को अनुशासन और सकारात्मक सोच के जरिए सफल भविष्य निर्माण का संदेश दिया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शालिनी खोवाला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए इस श्रृंखला को छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर बताया। कार्यक्रम में कॉलेज के सभी प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
गिरिडीह: बनहती स्थित स्कॉलर बीएड कॉलेज में आयोजित पाँच दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का पाँचवाँ एवं अंतिम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। व्याख्यान का विषय “मार्गदर्शन एवं परामर्श” रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास निर्माण एवं जीवन में सही दिशा प्रदान करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी, गिरिडीह मो. वसीम अहमद उपस्थित रहे। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शालिनी खोवाला ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
अपने स्वागत संबोधन में प्राचार्या डॉ. खोवाला ने कहा कि यह पाँच दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि सही मार्गदर्शन, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक दृष्टिकोण की भी आवश्यकता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को निरंतर सीखने, अपनी क्षमता पहचानने तथा लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

प्राचार्या डॉ. शालिनी खोवाला ने पाँच दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला के सफल आयोजन हेतु समस्त स्कॉलर परिवार को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग, समर्पण एवं सक्रिय सहभागिता के कारण ही यह व्याख्यान श्रृंखला सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
