Dumka News: सखी मंडल की दीदियों को मिला टोटो का तोहफा, प्रमुख और बीडीओ ने फीता काटकर बांटे वाहन
ऋण आधारित योजनाओं से आत्मनिर्भर बन रही महिलाएं
रामगढ़ प्रखंड परिसर में शनिवार को प्रखंड प्रमुख बाबूलाल मुर्मू और बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा द्वारा जेएसएलपीएस (JSLPS) की सामुदायिक निवेश निधि ऋण योजना के तहत 4 सखी मंडल की लाभुक दीदियों के बीच टोटो (ई-रिक्शा) वाहनों का वितरण किया गया। इस योजना के तहत लखनपुर की लीलमुनी हेम्ब्रम, भतुडिया बी. की प्रमिला हेम्ब्रम, कांजो की मेरी हांसदा और कोआम की आशा किस्कु को ई-रिक्शा उपलब्ध कराया गया। बीडीओ ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, स्वरोजगार से जोड़ना और उनकी आजीविका को स्थायी रूप देना है।
रामगढ़: प्रखंड परिसर रामगढ़ में शनिवार को प्रखंड प्रमुख बाबुलाल मुर्मू एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा के द्वारा झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तहत सामुदायिक निवेश निधि ऋण योजना के माध्यम से 4 सखी मंडल की दीदियों के बीच टोटो (ई रिक्सा)वाहनों का फीता काटकर वितरण किया गया। इस अवसर पर लखनपुर पंचायत की लीलमुनी हेम्ब्रम , भतुडिया बी. पंचायत की प्रमिला हेम्ब्रम ,कांजो पंचायत की मेरी हांसदा, कोआम पंचायत की आशा किस्कु को सामुदायिक निवेश निधि के तहत टोटो उपलब्ध कराया गया।
मौके पर बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उन्हें स्वरोजगार एवं स्थायी आजीविका से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं पंचायत स्तर तक आजीविका गतिविधियों का विस्तार करने के उद्देश्य से ऋण आधारित योजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सखी मंडल की दीदियाँ अब स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने के साथ-साथ परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर रही हैं।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
