Suvendu Adhikari Net Worth: न गाड़ी, न गहने, सिर्फ ₹12 हजार कैश... फिर कितनी है सुवेंदु अधिकारी की कुल संपत्ति?

Suvendu Adhikari Net Worth: न गाड़ी, न गहने, सिर्फ ₹12 हजार कैश... फिर कितनी है सुवेंदु अधिकारी की कुल संपत्ति?
बंगाल के बड़े नेता शुभेंदु अधिकारी की संपत्ति का खुलासा (एडिटेड इमेज)

शुभेंदु अधिकारी लंबे समय तक तृणमूल कांग्रेस का हिस्सा रहे, लेकिन 2020 में भाजपा में शामिल होने के बाद उनका राजनीतिक कद तेजी से बढ़ा। 2021 में उन्होंने नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को हराकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई थी। वहीं 2026 विधानसभा चुनाव में उन्होंने बंगाल की राजनीति में भाजपा को बड़ी बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी की हो रही है। नंदीग्राम से ममता बनर्जी को चुनौती देने वाले और 2026 चुनाव में भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा बने शुभेंदु अधिकारी अब अपनी संपत्ति को लेकर भी सुर्खियों में हैं। चुनाव आयोग में जमा किए गए उनके हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल घोषित संपत्ति 85.87 लाख रुपये है। खास बात यह है कि इतने बड़े राजनीतिक कद के बावजूद उनके नाम पर न कोई निजी कार है, न सोने-चांदी के गहने और न ही किसी तरह का कर्ज।

सिर्फ ₹12 हजार कैश, लेकिन 14 बैंक खातों में लाखों जमा

हलफनामे के अनुसार शुभेंदु अधिकारी के पास नकद केवल 12 हजार रुपये हैं। हालांकि अलग-अलग बैंकों में उनके कुल 14 खाते मौजूद हैं। इनमें पंजाब नेशनल बैंक, SBI, Axis Bank, IDBI Bank और कुछ को-ऑपरेटिव बैंक शामिल हैं। इन खातों में कुल मिलाकर लगभग 7.34 लाख रुपये जमा बताए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपनी सेविंग्स को अलग-अलग बैंकिंग और सरकारी योजनाओं में बांटकर रखा है।

कार नहीं, बाइक नहीं... ज्वेलरी भी नहीं

राजनीति में अक्सर नेताओं की लग्जरी गाड़ियां और महंगी संपत्तियां चर्चा में रहती हैं, लेकिन शुभेंदु अधिकारी का हलफनामा इससे बिल्कुल अलग तस्वीर दिखाता है। उन्होंने अपने चुनावी दस्तावेजों में किसी भी तरह की निजी कार, बाइक या अन्य वाहन का उल्लेख नहीं किया है। इतना ही नहीं, उनके पास सोना-चांदी या महंगी ज्वेलरी भी दर्ज नहीं है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग उनकी सादगी की चर्चा कर रहे हैं।

जमीन और फ्लैट से बनी सबसे बड़ी नेटवर्थ

शुभेंदु अधिकारी की कुल संपत्ति में सबसे बड़ा हिस्सा उनकी अचल संपत्तियों का है। उनके पास कृषि भूमि, गैर-कृषि जमीन और आवासीय फ्लैट मौजूद हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व मेदिनीपुर इलाके में उनकी कई संपत्तियां हैं। हलफनामे में कृषि भूमि की कीमत करीब 9 लाख रुपये और गैर-कृषि जमीन व प्लॉट की कीमत लगभग 27 लाख रुपये बताई गई है। वहीं आवासीय फ्लैट और मकानों की वैल्यू करीब 24.75 लाख रुपये दर्ज की गई है।

Read More.. Shubhendu Adhikari PA Murder: शुभेंदु अधिकारी P.A. की गोली मारकर हत्या, सियासत में हड़कंप

LIC, NSC और KVP में किया सुरक्षित निवेश

भाजपा नेता ने शेयर मार्केट या हाई रिस्क निवेश की बजाय पारंपरिक योजनाओं पर भरोसा दिखाया है। उनके पास कई National Savings Certificates (NSC), Kisan Vikas Patra (KVP) और LIC पॉलिसियां हैं। रिपोर्ट के अनुसार उनकी सात LIC पॉलिसियों की कुल वैल्यू लाखों रुपये में है। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस सेविंग्स और सरकारी बचत योजनाओं में भी उन्होंने निवेश किया हुआ है।

Read More.. EXPLAINER: सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद उठा सवाल, बंगाल में आखिर कानून-व्यवस्था संभाल कौन रहा था?

एक भी रुपये का कर्ज नहीं

हलफनामे में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि शुभेंदु अधिकारी पर किसी तरह का बैंक लोन या देनदारी नहीं है। न कोई सरकारी बकाया, न निजी कर्ज और न ही कोई अन्य वित्तीय दायित्व। यानी उनकी घोषित संपत्ति पूरी तरह कर्ज मुक्त है। आज के समय में जहां बड़े नेताओं और कारोबारियों पर करोड़ों के लोन देखने को मिलते हैं, वहां यह जानकारी लोगों का ध्यान खींच रही है।

Read More.. BIG BREAKING: पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे शुभेंदु अधिकारी, BJP ने तय किया नाम

5 साल में दोगुनी हुई कमाई

आयकर रिटर्न के मुताबिक पिछले कुछ वर्षों में उनकी आय तेजी से बढ़ी है। वित्त वर्ष 2020-21 में उनकी आय करीब 8.13 लाख रुपये थी, जो 2024-25 में बढ़कर लगभग 17.38 लाख रुपये पहुंच गई। उनकी आय के प्रमुख स्रोत विधायक वेतन, सांसद पेंशन और अन्य व्यवसाय बताए गए हैं।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

इकलौते बेटे की हत्या के बाद पिता करता रहा लापता होने का ड्रामा, वजह जानकर सन्न रह जाएंगे इकलौते बेटे की हत्या के बाद पिता करता रहा लापता होने का ड्रामा, वजह जानकर सन्न रह जाएंगे
विष्णुगढ़ के प्रवासी मजदूर की कर्नाटक में मौत, परिवार में मातम
गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने 13 वाहनों को रौंदा; पांच की मौत
पलामू में बड़ा हादसा: झूलते 11 हजार वोल्ट तार से बस सटी, चार बाराती गंभीर रूप से झुलसे
झींकपानी गैंगरेप केस का खुलासा: तकनीकी जांच और छापेमारी के बाद तीन आरोपी दबोचे गए
अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में चार लोग गिरफ्तार
Ranchi News: एसबीयू में “एआई एंड एमएल फॉर स्मार्ट टीचिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश; 15 मई तक येलो अलर्ट
सुबह-सुबह सब्जी लेकर निकला था ग्रामीण... घात लगाकर बैठे शख्स ने चला दिए 20 तीर
पाकुड़िया में चोरी कांड का खुलासा, हथियार और चोरी का सामान बरामद
साहिबगंज-मनिहारी के बीच यात्री फेरी सेवा बहाल करने की मांग तेज 
Sahebganj News: रेलवे ट्रैक मरम्मत के कारण 8 घंटे तक बंद रहेगा मिर्जाचौकी फाटक