BIG BREAKING: पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे शुभेंदु अधिकारी, BJP ने तय किया नाम
Suvendu Adhikari CM: पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी के नाम की आधिकारिक घोषणा हो गई है। भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सर्वसम्मति से सहमति बनी और अब वे कल शपथ ग्रहण करेंगे। आज आयोजित इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा सुनील बंसल, अमित मालवीय, बिप्लब देब, निशित प्रमाणिक, अग्निमित्र पाल और शंकर घोष भी उपस्थित रहे।
संभावित मंत्रिमंडल में ये नाम आगे
सूत्रों के अनुसार, दिलीप घोष, शंकर घोष, स्वपन दासगुप्ता, निशित प्रमाणिक, जितेंद्र तिवारी और शरद्वत मुखर्जी को नई सरकार में मंत्री पद मिल सकता है। वहीं नीलाद्रि शेखर और प्रणत टुडू का नाम भी मंत्रिमंडल की संभावित सूची में शामिल बताया जा रहा है। इनके अलावा रुद्रनील घोष, दुधकुमार मंडल और बंकिम घोष भी मंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।
शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी
समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
