Bengal Siliguri Corridor: ‘चिकन नेक’ बना नेपाल के गले की फांस? चुनाव नतीजों पर टिकी बालेन शाह की नजर!

Bengal Siliguri Corridor: ‘चिकन नेक’ बना नेपाल के गले की फांस? चुनाव नतीजों पर टिकी बालेन शाह की नजर!
सिलीगुड़ी कॉरिडोर महत्व (फ़ोटो: समृद्ध झारखंड)

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में भारत-नेपाल सीमा और घुसपैठ का मुद्दा प्रमुख रहा, खासकर पानीटंकी बॉर्डर और सिलीगुड़ी कॉरिडोर पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में सीमा सुरक्षा और घुसपैठ का मुद्दा केंद्र में रहा। इसी संदर्भ में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पश्चिम बंगाल का पानीटंकी शहर खासा चर्चा में है। दार्जिलिंग जिले में बसा यह सीमावर्ती कस्बा नेपाल के झापा जिले के काकड़भिट्टा से सटा हुआ है और दोनों देशों के बीच व्यापार का एक प्रमुख केंद्र माना जाता है। सिलीगुड़ी कॉरिडोर की निकटता के कारण यह इलाका आवागमन और व्यापार दोनों लिहाज से बेहद अहम है। यही वजह है कि बंगाल चुनाव के नतीजे नेपाल के नजरिए से भी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।


पानीटंकी: व्यापार का अहम द्वार

भारत-नेपाल सीमा पर पानीटंकी एक सक्रिय लैंड पोर्ट के रूप में जाना जाता है। यहां से भारत की ओर से कोयला, जूट, सीमेंट तथा फल-सब्जियां नेपाल भेजी जाती हैं, जबकि नेपाल से चाय, अदरक, प्लाईवुड और सिंथेटिक धागे भारत आते हैं। यह स्थान राष्ट्रीय राजमार्ग NH-327 और एशियाई राजमार्ग AH-2 से जुड़ा हुआ है। कुछ समय पहले नेपाल में राजनीतिक उथल-पुथल के दौरान इसी सीमा के पास सैकड़ों मालवाहक वाहन फंस गए थे, जिससे व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ था। उस दौर में नेपाल में सत्ता परिवर्तन हुआ और एक नई सरकार सत्ता में आई।


SSB और राज्य पुलिस के हाथों में सुरक्षा

पानीटंकी सीमा क्षेत्र की निगरानी सशस्त्र सीमा बल और राज्य पुलिस मिलकर करते हैं। चेकपोस्ट प्रबंधन से लेकर आवागमन नियंत्रण तक की जिम्मेदारी इन्हीं बलों पर है। भारतीय नागरिकों को नेपाल जाने के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन हालिया अस्थिरता के चलते सुरक्षा जांच को और कड़ा किया गया था। कुछ समय के लिए सीमा पर आवाजाही बाधित रही, हालांकि अब स्थिति सामान्य हो चुकी है।


सिलीगुड़ी कॉरिडोर की वजह से संवेदनशील

पानीटंकी उस भौगोलिक क्षेत्र के करीब है जिसे भारत का "चिकन नेक" कहा जाता है — यानी सिलीगुड़ी कॉरिडोर, जो पूर्वोत्तर भारत को देश के शेष हिस्सों से जोड़ने वाली एकमात्र भूमि पट्टी है। यह सामरिक और भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है। पश्चिम बंगाल के फांसिदेवा इलाके के निकट स्थित यह बॉर्डर क्रॉसिंग पॉइंट द्विपक्षीय संबंधों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Read More.. EXPLAINER: सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद उठा सवाल, बंगाल में आखिर कानून-व्यवस्था संभाल कौन रहा था?


सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर

केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशन में SSB भारत और नेपाल के बीच करीब 1,751 किलोमीटर लंबी सीमा की रखवाली करता है, जो पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और सिक्किम से गुजरती है। सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार सभी सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है और बलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More.. BIG BREAKING: पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे शुभेंदु अधिकारी, BJP ने तय किया नाम

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी