सुबह-सुबह सब्जी लेकर निकला था ग्रामीण... घात लगाकर बैठे शख्स ने चला दिए 20 तीर
पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी थाना क्षेत्र में सब्जी बेचने बाजार जा रहे एक ग्रामीण पर धनुष-बाण से जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोपित ने एक के बाद एक करीब 20 तीर चलाए, जिनमें से तीन तीर ग्रामीण के शरीर में गहराई तक धंस गए। गंभीर हालत में घायल ग्रामीण को चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपित की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पश्चिमी सिंहभूम। झींकपानी थाना क्षेत्र में शनिवार सब्जी बेचने बाजार जा रहे एक ग्रामीण पर धनुष-बाण से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावर ने इतनी बेरहमी दिखाई कि उसने एक के बाद एक करीब 20 तीर चलाए। इस हमले में तीन तीर ग्रामीण के शरीर में गहराई तक धंस गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, झींकपानी थाना क्षेत्र के बेटेया गांव निवासी चोया बिरुली (45) शनिवार सुबह अपनी सब्जियां लेकर जोड़ापोखर हाट जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रोज की तरह वह पैदल ही बाजार की ओर निकले थे। इसी दौरान जब वे चिड़ियापहाड़ी गांव के समीप पहुंचे, तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे दोपे बिरुली ने उन पर अचानक धनुष-बाण से हमला कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके में जांच शुरू कर दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित दोपे बिरुली मौके से फरार हो गया। झींकपानी थाना के एसआई केसी बाड़ा ने बताया कि आरोपित की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस आसपास के गांवों और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक हमले के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश, आपसी विवाद और व्यक्तिगत दुश्मनी जैसे पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
पुलिस गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके किआरोपित ने इतनी बड़ी वारदात को क्यों अंजाम दिया।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.


