अनुष्का यादव के घर में जबरदस्ती घुसने का आरोप, तेज प्रताप यादव के खिलाफ दर्ज हुई FIR

अनुष्का यादव के घर में जबरदस्ती घुसने का आरोप, तेज प्रताप यादव के खिलाफ दर्ज हुई FIR
(फ़ोटो: सोशल मीडिया)

अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव की शिकायत पर तेज प्रताप यादव के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामले में जबरन घर में घुसने और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।

Tej Pratap Yadav FIR: बिहार की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई जब अदालत के आदेश पर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के खिलाफ पाटलिपुत्र थाने में केस दर्ज हुआ। मुकदमा अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने दायर किया है। अनुष्का यादव का नाम पहले से ही तेज प्रताप के साथ चर्चा में रहा है। केस दर्ज होते ही पुलिस तफ्तीश में जुट गई।

एएसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने मीडिया को बताया कि शिकायतकर्ता ने जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है और साक्ष्य के तौर पर ऑडियो क्लिप सौंपी है। पुलिस के मुताबिक ये धमकियां अमेरिका के किसी नंबर से आई थीं। मामले की हर कड़ी की जांच जारी है।

तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा मेरी राजनीतिक और सामाजिक छवि को नुकसान पहुँचाने, ब्लैकमेलिंग करने, झूठे आरोप लगाने और अवैध धन वसूली की साजिश के विरुद्ध मैंने विधिवत कानूनी कार्रवाई की है। संबंधित लोगों के विरुद्ध FIR दर्ज कराई गई है और भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 308 सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की माँग की गई है। जो लोग झूठ, साजिश और ब्लैकमेलिंग के सहारे किसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाना चाहते हैं, वे कानून से बच नहीं पाएँगे।

'परिवार को निशाना बनाया गया': आकाश यादव

शिकायत के अनुसार 6 जून को जब आकाश खाटू श्याम की तीर्थयात्रा पर थे, तब तेज प्रताप यादव और उनके साथी मोतीलाल यादव कथित रूप से उनके घर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने जोर-जबरदस्ती से घर में घुसने की कोशिश की और वहां मौजूद परिवार को धमकाया। आकाश का यह भी कहना है कि बाद में मोतीलाल यादव और एक अन्य व्यक्ति ने फोन किया, जिसने खुद को किसी गैंग से जुड़ा बताया।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: NDRF की मांग पर धरना पड़ा भारी, साहिबगंज में दर्जन भर लोगों पर केस दर्ज

उस कॉल में आकाश को साफ चेताया गया कि तेज प्रताप के खिलाफ मुंह मत खोलो। जब यह एफआईआर सामने आई तो तेज प्रताप यादव ने पलटवार करते हुए सभी आरोपों को झूठा और राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला उन्हें बदनाम करने की साजिश है।

यह भी पढ़ें: Bihar Police SI Result 2026: 10,759 अभ्यर्थी हुए सफल, अब PET की बारी; ऐसे चेक करें रिजल्ट

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Hazaribagh news: नीट परीक्षा को लेकर होटलों में सघन जांच अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासन की नजर Hazaribagh news: नीट परीक्षा को लेकर होटलों में सघन जांच अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासन की नजर
Giridih News: उपायुक्त के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ निकली भव्य प्रभात फेरी
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में नीट-यूजी परीक्षा की विधिक समीक्षा
Sahebganj News: JLKM का संगठन विस्तार अभियान, 21 जून को राजमहल में होगी जिला स्तरीय बैठक
सरिया प्रखंड के बीडीओ ललित नारायण तिवारी ने अधिकारी के रूप में जगाई समाज सेवा की नई अलख
Sahebganj News: संध्या कॉलेज में मुफस्सिल कार्यालय लिपिकों की लेखा परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
Sahebganj News: ब्रह्माकुमारी और ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में मना योग दिवस
Sahebganj News: राजमहल के सेलमपुर में सड़क किनारे मिला युवक का शव, मची सनसनी
कुलपति डॉ राजीव मनोहर के आदेश पर अधिसूचना जारी, डीएसपीयू में बढ़ी नामांकन तिथि
Koderma News: सभापति सरयू राय की अध्यक्षता में हुई प्रत्यायुक्त विधान समिति की समीक्षा बैठक
Koderma News: बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, लेकिन सुरक्षित बाहर निकले सभी यात्री
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा की महा-तैयारी, 595 मंडलों में जुटेंगे दिग्गज