चलती ट्रेन में गूंजी नवजात की किलकारी, ‘ऑपरेशन मातृशक्ति’ के तहत सुरक्षित प्रसव
समस्तीपुर जा रही विशेष ट्रेन में महिला यात्री को शुरू हुई प्रसव पीड़ा
समस्तीपुर जा रही विशेष ट्रेन संख्या 04731 में एक महिला यात्री को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर सीवान रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए ‘ऑपरेशन मातृशक्ति’ के तहत सुरक्षित चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई। महिला ने ट्रेन में ही एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।
सीवान: समस्तीपुर जा रही विशेष ट्रेन संख्या 04731 में मंगलवार को उस समय भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला, जब एक गर्भवती महिला को यात्रा के दौरान अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। हालात ऐसे बने कि महिला ने ट्रेन के जनरल कोच में ही एक बच्ची को जन्म दे दिया। हालांकि समय रहते रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने मोर्चा संभाल लिया और मां-बेटी को सुरक्षित चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई।
जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर जिले के धलमतपुर गांव निवासी संजीत साहनी अपनी पुत्री विद्या कुमारी के साथ सिरसा से समस्तीपुर लौट रहे थे। यात्रा के दौरान विद्या कुमारी को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसी बीच ट्रेन सीवान रेलवे स्टेशन पहुंची और महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ‘ऑपरेशन मातृशक्ति’ का उद्देश्य यात्रा के दौरान गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है। सीवान स्टेशन पर हुई यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि जरूरत पड़ने पर रेलवे सुरक्षा बल न केवल सुरक्षा बल्कि मानवीय सहायता के लिए भी तत्पर रहता है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


