Pakur News: एसआईआर अभियान को लेकर बाबुधन मुर्मू ने नगाड़ा बजाकर जगाया समाज

जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र बनेंगे तुरंत

Pakur News: एसआईआर अभियान को लेकर बाबुधन मुर्मू ने नगाड़ा बजाकर जगाया समाज
(नगाड़ा बजाकर किया जागरूक)

महेशपुर प्रखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत झामुमो युवा मोर्चा अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन ने विभिन्न गांवों में नगाड़ा बजाकर अनोखा जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों से सोमवार से बुधवार तक पंचायत भवनों में आयोजित विशेष शिविरों का लाभ उठाकर जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र समय पर बनवाने की अपील की है।

महेशपुर: झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत आदिवासी एवं पिछड़ा वर्ग के लोगों का नाम मतदाता सूची से न छूटे, इसे लेकर झामुमो युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन ने आज सुबह क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नगाड़ा बजाकर लोगों को जागरूक किया।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आवश्यक दस्तावेज समय पर बनवाने की अपील करते हुए बताया कि सोमवार से बुधवार तक महेशपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायत भवनों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान ये दस्तावेज अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होंगे। इसलिए सभी पात्र नागरिकों को इसका लाभ उठाकर अपने प्रमाण पत्र अवश्य बनवा लेने चाहिए।

बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन ने शिवरामपुर एवं खांपुर पंचायत के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर लोगों को शिविरों की जानकारी दी तथा समय पर पंचायत भवन पहुंचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कई लोग सरकारी योजनाओं और प्रक्रियाओं से वंचित रह जाते हैं। इसलिए जनजागरूकता आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने-अपने पंचायत भवन में पहुंचकर जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बनवाने की अपील की ताकि  SIR अभियान में किसी का नाम न कटे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान
Giridih News: बालमुकुंद फैक्ट्री विवाद पर फॉरवर्ड ब्लॉक का समर्थन, मजदूरों को न्याय दिलाने की मांग
रांची में दिखेगा पलामू के सिनेमा का दम; सरला बिरला विश्वविद्यालय में 26 जून से सजेगा फिल्मी कलाकारों का महाकुंभ
Palamu News: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त,नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई 
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की ई-गवर्नेंस सोसाइटी की समीक्षा बैठक
Dumka News: बीडीओ मोहम्मद एजाज आलम की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समन्वय बैठक संपन्न
Dumka News: प्रमुख बाबूलाल मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक संपन्न
Dumka News: श्रावणी मेला को लेकर बासुकीनाथ धाम में तैयारियां तेज, डीसी ने लिया जायजा
Pakur News: तीन दिनों में 92 किसानों के बीच बांटा गया 48 क्विंटल धान बीज
Pakur News: एसआईआर अभियान को लेकर बाबुधन मुर्मू ने नगाड़ा बजाकर जगाया समाज
Hazaribagh News: एसपी के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ महाअभियान की शुरुआत
Bokaro News: प्लॉट, भूमि के लीज नवीनीकरण हेतु सेल की व्यापक नीति जारी