Dumka News: बीडीओ मोहम्मद एजाज आलम की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समन्वय बैठक संपन्न

विभिन्न सरकारी विभागों की योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

Dumka News: बीडीओ मोहम्मद एजाज आलम की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समन्वय बैठक संपन्न
(प्रखंड स्तरीय समन्वय बैठक)

शिकारीपाड़ा प्रखंड सभागार में बीडीओ मोहम्मद एजाज आलम की अध्यक्षता में समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें आबुआ आवास और आगामी 'जी राम जी' योजना के क्रियान्वयन पर रणनीति बनी। बैठक में पेयजल संकट से निपटने के लिए अनुपयोगी चापाकालों की मरम्मत के बजाय नए विकल्प तलाशने और पशु टीकाकरण तेज करने का निर्देश दिया गया।

शिकारीपाड़ा: स्थानीय प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मोहम्मद एजाज आलम की अध्यक्षता में एक प्रखंड स्तरीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न सरकारी विभागों की योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। 

बैठक के दौरान पशुपालन विभाग के तहत पशुओं के वैक्सीनेशन (टीकाकरण), कृषि विभाग द्वारा किसानों के बीच बीज वितरण की स्थिति तथा पेयजल विभाग से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा हुई। पेयजल संकट को देखते हुए विभाग से ऐसे खराब चापाकालों की सूची मांगी गई है जिन्हें मरम्मत कर ठीक नहीं किया जा सकता, ताकि उनके स्थान पर नए विकल्प तलाशे जा सकें।

इसके साथ ही, आगामी प्लस पोलियो अभियान की तैयारियों, आबुआ आवास योजना, जन मन आवास योजना और आगामी 1 जुलाई से शुरू होने वाली 'जी राम जी' योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने और योजनाओं का लाभ धरातल तक पहुँचाने पर जोर दिया गया। 

इस मौके पर अंचलाधिकारी (सीओ) कपिल देव ठाकुर, प्रखंड समन्वयक विकास मिश्रा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, बीपीओ (प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Dumka News: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान
Giridih News: बालमुकुंद फैक्ट्री विवाद पर फॉरवर्ड ब्लॉक का समर्थन, मजदूरों को न्याय दिलाने की मांग
रांची में दिखेगा पलामू के सिनेमा का दम; सरला बिरला विश्वविद्यालय में 26 जून से सजेगा फिल्मी कलाकारों का महाकुंभ
Palamu News: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त,नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई 
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की ई-गवर्नेंस सोसाइटी की समीक्षा बैठक
Dumka News: बीडीओ मोहम्मद एजाज आलम की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समन्वय बैठक संपन्न
Dumka News: प्रमुख बाबूलाल मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक संपन्न
Dumka News: श्रावणी मेला को लेकर बासुकीनाथ धाम में तैयारियां तेज, डीसी ने लिया जायजा
Pakur News: तीन दिनों में 92 किसानों के बीच बांटा गया 48 क्विंटल धान बीज
Pakur News: एसआईआर अभियान को लेकर बाबुधन मुर्मू ने नगाड़ा बजाकर जगाया समाज
Hazaribagh News: एसपी के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ महाअभियान की शुरुआत
Bokaro News: प्लॉट, भूमि के लीज नवीनीकरण हेतु सेल की व्यापक नीति जारी