जेईई एडवांस्ड 2026: सरला बिरला पब्लिक स्कूल रांची के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
प्राचार्या मनीषा शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को सराहा
सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची के विद्यार्थियों ने जेईई (एडवांस्ड) 2026 में शानदार सफलता हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। प्राचार्या मनीषा शर्मा ने सफल छात्र-छात्राओं (अन्वेषा, जाह्नवी और अभिषेक) को बधाई देते हुए इसे उनके कठिन परिश्रम और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम बताया।
रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को सिद्ध करते हुए जेईई (एडवांस्ड) 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। असाधारण परिश्रम, दृढ़ संकल्प और शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए विद्यालय के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर संस्थान को गौरवान्वित किया है।
अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, अन्वेषा अग्रवाल ने एआईआर-6534 प्राप्त की, जबकि जाह्नवी सिन्हा एआईआर-10404 और अभिषेक कुमार आयुष एआईआर-10690 ने भी सराहनीय प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की। विद्यालय की प्राचार्या मनीषा शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि जेईई (एडवांस्ड) 2026 में उनकी यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम, दृढ़ संकल्प और शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


