पीवीयूएनएल द्वारा महिलाओं के लिए 15 दिवसीय फ्लाई ऐश आधारित सतत सामग्री निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

पीवीयूएनएल द्वारा महिलाओं के लिए 15 दिवसीय फ्लाई ऐश आधारित सतत सामग्री निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
फ्लाई ऐश आधारित सतत सामग्री निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन

पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) ने महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 15 दिवसीय फ्लाई ऐश आधारित सतत सामग्री निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। इस प्रशिक्षण में आसपास के गांवों की 24 महिलाएं भाग ले रही हैं।

रामगढ़: पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) द्वारा महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं सतत आजीविका सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "फ्लाई ऐश के उपयोग से सतत सामग्री निर्माण" विषय पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज नेताजी सुभाष हॉल, पीवीयूएनएल में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पीवीयूएनएल के सीईओ ए.के. सहगल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सर्किल ऑफिसर मनोज कुमार चौरसिया भी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में ए.के. सहगल ने कहा कि फ्लाई ऐश के उत्पादक उपयोग के माध्यम से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय महिलाओं के लिए स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण का पूर्ण लाभ उठाकर अपने कौशल को विकसित करने तथा इसे आजीविका के साधन के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीवीयूएनएल के आसपास स्थित गांवों कोतो, किरिगड़ा, रसदा एवं बालकुंद्रा की कुल 24 महिलाएं भाग ले रही हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को फ्लाई ऐश आधारित उत्पादों के निर्माण संबंधी व्यावहारिक एवं तकनीकी ज्ञान प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

यह 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 जून 2026 से प्रारंभ हुआ है तथा इसका संचालन मेसर्स अश्ट्रैक ईको प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को फ्लाई ऐश एवं संबंधित रसायनों के सुरक्षित उपयोग, मिश्रण एवं मोल्डिंग तकनीकों, क्योरिंग एवं फिनिशिंग प्रक्रियाओं, गुणवत्ता नियंत्रण तथा विभिन्न उत्पादों के निर्माण संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में तैयार उत्पादों का प्रदर्शन (शोकेस) भी आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन

इस पहल से महिलाओं के कौशल विकास एवं स्वरोजगार के अवसरों में वृद्धि होने की अपेक्षा है। साथ ही, फ्लाई ऐश के उत्पादक उपयोग के माध्यम से "वेस्ट-टू-वेल्थ" की अवधारणा को बढ़ावा मिलेगा तथा सतत आजीविका सृजन के नए आयाम स्थापित होंगे। यह कार्यक्रम पीवीयूएनएल की सीएसआर एवं सामुदायिक विकास गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ स्थानीय समुदाय की सहभागिता को भी सुदृढ़ करेगा।

यह भी पढ़ें: Koderma News: घर की चहारदीवारी से निकलकर आत्मनिर्भर बनीं इंदरवा की महिलाएं

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Bokaro News: हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम में छात्र की समस्या का 24 घंटे में हुआ समाधान Bokaro News: हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम में छात्र की समस्या का 24 घंटे में हुआ समाधान
Koderma News: वरिष्ठ दवा व्यवसायी सुनील कुमार सिन्हा का निधन, व्यवसाय जगत में शोक
Dhanbad News: बीसीसीएल ब्लॉक-2 में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 31 टन अवैध कोयला जब्त
IND vs AFG Test Live: राहुल के शतक और गिल की नाबाद सेंचुरी से भारत मजबूत, पहले दिन 368/3
पीवीयूएनएल द्वारा महिलाओं के लिए 15 दिवसीय फ्लाई ऐश आधारित सतत सामग्री निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
ऐतिहासिक पलामू किला का बदलेगा स्वरूप, 60 करोड़ की योजना पर तेजी से काम: राधाकृष्ण किशोर
फुलजोरी मौजा में खनन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, डीसी के निर्देश पर माइनिंग इंस्पेक्टर ने किया निरीक्षण
Ranchi News: 15 दिवसीय जिला ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान
बोकारो इस्पात संयंत्र में दो दिवसीय कस्टमर मीट का शुभारंभ, देशभर के प्रमुख ग्राहक हुए शामिल
विश्व पर्यावरण सप्ताह पर डालमिया भारत का जागरूकता अभियान, 560 से अधिक लोगों की भागीदारी
15 साल के वैभव ने रचा इतिहास: टूटा सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड, टीम इंडिया में मिली जगह
झामुमो-कांग्रेस में समझौता, एक ही सीट पर उम्मीदवार देगा झामुमो; गठबंधन में टूट का खतरा टला, हेमंत ने दिखाया राजनीतिक संतुलन