पीवीयूएनएल ने शुरू किया बड़ा मिशन: 50 बालिकाओं का भविष्य होगा अब सुरक्षित और उज्ज्वल

22 मई 2026 को टाउनशिप में हुआ GEM 2026 का शुभारंभ

पीवीयूएनएल ने शुरू किया बड़ा मिशन: 50 बालिकाओं का भविष्य होगा अब सुरक्षित और उज्ज्वल
पीवीयूएनएल में GEM 2026 कार्यक्रम का शुभारंभ

पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) द्वारा 22 मई 2026 को टाउनशिप में “गर्ल्स एम्पावरमेंट मिशन (GEM) 2026” का शुभारंभ किया गया। इस पहल के तहत आसपास के विद्यालयों की 50 बालिकाओं का पंजीकरण किया गया है।

रामगढ़: पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल), पतरातू द्वारा 22 मई 2026 को “गर्ल्स एम्पावरमेंट मिशन (GEM) 2026” कार्यक्रम का शुभारंभ township me किया गया। इस विशेष पहल के अंतर्गत आसपास के विद्यालयों की 50 बालिकाओं का पंजीकरण किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के साथ उन्हें भविष्य के लिए आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाना है।

सायंकाल आयोजित उद्घाटन समारोह में पिछले वर्ष की GEM प्रतिभागी बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं तथा अपने अनुभव साझा करते हुए नई प्रतिभागियों को प्रेरित किया। उन्होंने कार्यशाला से प्राप्त सीख, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास के बारे में बताया तथा आगामी बैच की छात्राओं को इस अवसर का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर पीवीयूएनएल के सीईओ ए.के. सहगल एवं स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्षा रेनू सहगल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पीवीयूएनएल परिवार के महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिवारजन एवं बच्चे भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बैग, यूनिफॉर्म, जूते, किट एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। पीवीयूएनएल द्वारा GEM 2026 के माध्यम से बालिकाओं को नई चीजें सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत एवं रोल मॉडल बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Ramgarh News: पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, भैरवी नदी किनारे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 120 लीटर महुआ शराब जब्त

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

छह महीने से पानी के लिए तरस रहे नामोडीह पहाड़िया टोला के ग्रामीण छह महीने से पानी के लिए तरस रहे नामोडीह पहाड़िया टोला के ग्रामीण
स्क्रीन पर प्रतिरोध: जब मीम बन जाए लोकतंत्र का आईना
​पाकुड़िया: भीषण गर्मी में बिजली गुल, आधा दर्जन गांवों में हाहाकार; विभाग के आश्वासन से ग्रामीणों में आक्रोश
लायन प्रेम पाठक बने जोन चेयरपर्सन, Lions Clubs International ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Bokaro News: बंद क्वार्टर चोरी मामले में पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे आरोपी
NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
उपासना मरांडी के प्रयास से बिड़कीबाथान गांव में बिजली संकट खत्म, 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित
रोमांचक फाइनल में कामता ने सीआईएसएफ को हराकर जीता एनटीपीसी क्रिकेट टूर्नामेंट
हजारीबाग में एनएसयूआई का बड़ा कदम, कुलपति से की छात्र समस्याओं पर वार्ता
Hazaribagh News: भीषण गर्मी से राहत, बरही में एसडीओ ने शुरू की प्याऊ व्यवस्था
Giridih News: जैन साधु-संतों की सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरा समाज, एसडीपीओ को सौंपा ज्ञापन
रांची में आई गॉट कर्मयोगी पोर्टल कार्यशाला का आयोजन, दीपिका पांडेय सिंह ने किया उद्घाटन