PVUNL ने 800 मेगावाट यूनिट-2 का ट्रायल ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया
NTPC, BHEL और PVUNL अधिकारियों ने मनाई सफलता
PVUNL ने 800 मेगावाट यूनिट-2 का ट्रायल ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस उपलब्धि से यूनिट-2 के नियमित संचालन और Commercial Operation Declaration (COD) का मार्ग प्रशस्त हुआ है। परियोजना से झारखंड को 1360 मेगावाट बिजली मिलेगी, जिससे राज्य में बिजली आपूर्ति और औद्योगिकीकरण को बढ़ावा मिलेगा।
रामगढ़: Patratu Vidyut Utpadan Nigam Limited (PVUNL) ने 11 मई 2026 की शाम 7:15 बजे अपनी 800 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट-2 के ट्रायल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता के साथ यूनिट-2 के नियमित संचालन और Commercial Operation Declaration (COD) का मार्ग भी प्रशस्त हो गया है।
PVUNL प्रबंधन के अनुसार इस परियोजना से झारखंड सहित अन्य लाभार्थी राज्यों में गर्मी के मौसम के दौरान बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में बड़ी मदद मिलेगी। परियोजना से उत्पादित कुल विद्युत का 85 प्रतिशत हिस्सा झारखंड को प्राप्त होगा। यूनिट-1 और यूनिट-2 की कुल 1600 मेगावाट स्थापित क्षमता में से 1360 मेगावाट बिजली झारखंड को उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि 5 नवंबर 2025 को यूनिट-1 की वाणिज्यिक परिचालन घोषणा (COD) की गई थी और अब PVUNL यूनिट-2 के Commercial Operation Declaration की दिशा में भी पूरी तरह तैयार है।
सहगल ने NTPC, झारखंड सरकार, JBVNL तथा अन्य हितधारकों और सहयोगी संस्थाओं का निरंतर सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
