Koderma News: मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी डोमचांच में सादगीपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित

वरिष्ठ पीढ़ी के संस्कार और विचार ही वर्तमान पीढ़ी का करते हैं मार्गदर्शन

Koderma News: मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी डोमचांच में सादगीपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित
(फ़ोटो)

कोडरमा के डोमचांच स्थित मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी श्रीपति बाबू की धर्मपत्नी की तृतीय पुण्यतिथि मनाई गई। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. प्रो. के. पी. शर्मा और निदेशक रजनीश कुमार की उपस्थिति में आयोजित इस सभा में विद्यालय परिवार ने दिवंगत आत्मा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने परिवार और समाज के निर्माण में ज्येष्ठ पीढ़ी के संस्कारों और त्याग के महत्व पर प्रकाश डाला।

कोडरमा: प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी श्रीपति बाबू की धर्मपत्नी जो मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी डोमचांच  के चेयरमैन डॉ. प्रो. के. पी. शर्मा  की पूज्य माता जी थी एवं विद्यालय के निदेशक रजनीश जी की पूज्य दादी जी थीं की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यालय परिसर में एक सादा एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने दिवंगत पुण्यात्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक रजनीश जी ने भावुक शब्दों में कहा कि विद्यालय अपने पूर्वजों, विशेषकर दादा-दादी एवं माता जी के आशीर्वाद और संस्कारों की नींव पर निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसी आशीर्वाद के कारण यह शिक्षण संस्थान क्षेत्र के बच्चों के जीवन में ज्ञान का दीप प्रज्ज्वलित कर रहा है।

विद्यालय के शैक्षणिक प्रशासक एवं जिले के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद राम प्रवेश पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज और परिवार की ज्येष्ठ पीढ़ी अपने बहुमूल्य अनुभव, विचार, संस्कार एवं आशीर्वाद से वर्तमान पीढ़ी का मार्गदर्शन करती रही है। हम उनके स्नेह, त्याग, समर्पण और आदर्शों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। विद्यालय के प्राचार्य ए के पाण्डेय ने अपने प्रेषित  श्रद्धांजलि  संदेश में दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि परिवार और समाज को दिशा देने वाली महान विभूतियाँ अपने संस्कारों के माध्यम से सदैव जीवित रहती हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय के उपप्राचार्य राकेश रौशन, स्नातकोत्तर शिक्षक अलख सिंह, आशीष, संजीत शर्मा, आर्ची कुमारी, रिया कुमारी, अंजली कुमारी, सिमरन कुमारी, लेखापाल अहसान अली, विद्यालय के सभी वाहन चालक, उप चालक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण एवं परिवार के सदस्य उपस्थित थे। श्रद्धा, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों से ओत-प्रोत यह आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Bokaro News: 24 घंटे में न्याय: पुलिस की बड़ी सफलता, महिला की गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी दबोचा गया Bokaro News: 24 घंटे में न्याय: पुलिस की बड़ी सफलता, महिला की गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी दबोचा गया
Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा ने आम बागवानी एवं अबुआ आवास योजना का किया निरीक्षण
Bokaro News: मानव-हाथी संघर्ष के स्थायी समाधान की तलाश, डीसी अजय नाथ झा ने की उच्च स्तरीय बैठक
Koderma News: 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भव्य समापन
Koderma News: पत्थर और ढिबरा व्यवसायियों के समर्थन में उतरे सुभाष प्रसाद यादव, निर्णायक आंदोलन की दी चेतावनी
Koderma News: मॉडर्न किड्स पैराडाइज़ में ‘येलो डे’ और ‘डांस पार्टी’ की धूम, नन्हे बच्चों ने बिखेरी पीले रंग की छटा
Koderma News: मिटको कॉलोनी में महिला की गला रेतकर हत्या, स्कूल से लौटे मासूम ने देखी मां की लाश
Koderma News: रिद्धि जैन ने  95.6 अंक लाकर जैन समाज का नाम रोशन किया, पढ़ाई में अव्वल रिद्धि बैडमिंटन और पेंटिंग की भी हैं शौकीन
Koderma News: मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी डोमचांच में सादगीपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित
भ्रष्टाचार का दाग या आजादी का जश्न? आलमगीर आलम की जमानत पर बाबूलाल मरांडी का 'एक्स' पर बड़ा धमाका
रांची विश्वविद्यालय VC नियुक्ति विवाद गहराया, ACS ने राज्यपाल से की नियुक्ति रद्द करने की मांग
पलामू में आंधी-पानी का कहर, पेड़ गिरने से दो की मौत; रेलवे परिचालन भी प्रभावित