ऐतिहासिक पलामू किला का बदलेगा स्वरूप, 60 करोड़ की योजना पर तेजी से काम: राधाकृष्ण किशोर
पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले वित्त मंत्री और क्षेत्रीय विधायक
झारखंड के ऐतिहासिक पलामू किला के जीर्णोद्धार को लेकर सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और विधायक रामचंद्र सिंह ने पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर परियोजना की समीक्षा की।
पलामू: पलामू किला के जीर्णोद्धार कार्य को अतिशीघ्र प्रारंभ कराने के लिए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र सिंह ने पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से उनके सरकारी आवास स्थित कार्यालय में मुलाकात की। पर्यटन मंत्री ने पलामू किला के जीर्णोद्धार के लिए तैयार की जा रही योजना का पावरपॉइंट प्रस्तुतिकरण दिखाया।
अद्यतन स्थिति
पर्यटन मंत्री ने वित्त मंत्री और क्षेत्रीय विधायक को बताया कि पलामू किला के जीर्णोद्धार के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार कराया जा रहा है। संभावना है कि किले के जीर्णोद्धार पर 50 से 60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। डीपीआर तैयार होने के बाद जीर्णोद्धार कार्य के लिए निविदा आमंत्रित की जाएगी।


वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और विधायक रामचंद्र सिंह ने बताया कि किले के जीर्णोद्धार के बाद उसके सौंदर्यीकरण, लाइट एंड साउंड शो तथा अन्य पर्यटन सुविधाओं को भी विकसित करने की योजना है।
राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि आदिवासी समाज और पर्यटन के विकास के लिए ट्राइबल होम स्टे जैसी योजनाओं को भी बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि पर्यटक प्राकृतिक वातावरण के बीच आदिवासी संस्कृति, परंपरा और जीवनशैली को नजदीक से जान सकें।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


