Bokaro News: अवैध खनिज परिवहन पर बड़ा एक्शन, स्टोन चिप्स से लदा ट्रैक्टर जब्त
बगान टोला के पास खनन विभाग ने चलाया छापामारी अभियान
बोकारो जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ खनन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। शुक्रवार को चंदनकियारी ब्लॉक जाने वाले मुख्य मार्ग पर बगान टोला के समीप छापामारी अभियान चलाया गया।
बोकारो : जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को खनन विभाग द्वारा चंदनकियारी ब्लॉक जाने वाले मुख्य पथ पर बगान टोला के समीप छापामारी अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान अवैध रूप से स्टोन चिप्स खनिज का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
