Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज

कंपलसरी रिटायरमेंट की जगह वीआरएस को दी प्राथमिकता

Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज
(फ़ोटो)

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अपनी मैनपॉवर लागत को कम करने और कार्यबल का पुनर्गठन करने के उद्देश्य से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (VRS) लॉन्च कर दी है। बोकारो स्टील प्लांट सहित देश भर की सभी सेल इकाइयों में सोमवार को इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी होगी, जिसके तहत 55 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मियों की काउंसिलिंग की जाएगी।

बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में मैनपॉवर कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठा लिया गया है। सेल प्रबंधन ने वीआरएस यानी वॉलंटरी रिटायरमेंट स्कीम लॉन्च कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार होने की वजह से प्लांट स्तर से ये जारी नहीं हो पा रहा है। सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। वीआरएस स्कीम की आधिकारिक घोषणा के बारे में कहा जा रहा है कि सोमवार को संभवत  वीआरएस स्कीम की कॉपी मिल जाएगी। 

55 साल से अधिक उम्र वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की काउंसिलिंग की जाएगी, ताकि वे वीआरएस स्कीम का लाभ उठाएं और कंपनी से अलग हो जाएं। सेल में मैनपॉवर कास्ट 12 प्रतिशत है, जबकि प्राइवेट कंपनियों में ये बहुत कम है। इसलिए सेल में वीआरएस स्कीम लांच की गई है। बताया जा रहा है कि टाटा में 7 प्रतिशत, जेएसडब्ल्यू में 2 और जेएसपीएल में 2 प्रतिशत मैनपॉवर कास्ट है।बता दें कि मार्च 2026 में हुई सेल बोर्ड की बैठक में वीआरएस प्रस्ताव को मंजूरी दी जा चुकी है। 

इसके बाद अब विभिन्न इकाइयों में इसकी तैयारी तेज कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि इस्पात सचिव  संदीप पौंड्रिक  की सक्रियता के बाद मैनपॉवर घटाने का अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।सेल के भीतर पहले यह चर्चा थी कि वीआरएस से पहले सीआर स्कीम लाई जाएगी। माना जा रहा था कि नॉन परफॉर्मर अधिकारियों और कर्मचारियों को सीआर यानी कंपल्सरी रिटायरमेंट के जरिए बाहर किया जाएगा।

 हालांकि अब वीआरएस स्कीम को प्राथमिकता दिए जाने से कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच कुछ राहत महसूस की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वीआरएस लागू होने के बाद ऐसे कर्मचारी और अधिकारी, जो स्वेच्छा से सेवा छोड़ना चाहते हैं, वे योजना का लाभ लेकर कंपनी से अलग हो सकेंगे। इससे जबरन रिटायरमेंट जैसी स्थिति से काफी हद तक राहत संभव माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: मानव-हाथी संघर्ष के स्थायी समाधान की तलाश, डीसी अजय नाथ झा ने की उच्च स्तरीय बैठक

वीआरएस स्कीम का लाभ  भिलाई  स्टील प्लांट, राउरकेला स्टील प्लांट  ,बोकारो स्टील प्लांट, इसको स्टील प्लांट, दुर्गापुर स्टील प्लांट, अलॉय स्टील प्लांट, चंद्रपुर फेरो अलॉय प्लांट, सेलम स्टील प्लांट, विश्वेश्वरैया आयरन एंड स्टील प्लांट, सेल की खदानों, रांची स्थित इकाइयों, सीएमओ तथा सेल कारपोरेट ऑफिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा।सेल प्रबंधन की इस पहल को कंपनी में लागत कम करने और कार्यबल का पुनर्गठन करने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: Bokaro News: नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा: आम आदमी पार्टी ने गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

हालांकि अभी तक वीआरएस स्कीम की शर्तों, पात्रता और वित्तीय पैकेज की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कर्मचारियों और अधिकारियों की नजर अब सेल प्रबंधन की ओर से जारी होने वाली अंतिम अधिसूचना पर टिकी हुई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Giridih News: अनुमंडल कार्यालय पर भाजपा का हल्ला बोल, किसानों के मुआवजे और बिजली-पानी को लेकर एकदिवसीय धरना Giridih News: अनुमंडल कार्यालय पर भाजपा का हल्ला बोल, किसानों के मुआवजे और बिजली-पानी को लेकर एकदिवसीय धरना
Giridih News: जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ
Koderma News: देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल का भारी असर, झुमरी तिलैया समेत पूरे जिले में दवा दुकानें रहीं बंद
सुस्त संवेदकों पर कसेगा शिकंजा, काम लटकाकर 'रेट रिवीजन' का खेल खेलने वाली एजेंसियां होंगी डिबार
राहुल गांधी के बयान पर बोकारो में गरजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, आदित्य साहू बोले- "कांग्रेस को गरीबों से चिढ़ है
Hazaribagh News: ऑल इंडिया फाइड रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट का भव्य समापन, अनुपोप बिस्वास बने चैंपियन
Hazaribagh News: सदर अस्पताल में 14 जून को लगेगा मेगा रक्तदान शिविर, तैयारियो को लेकर एसडीओ आदित्य पांडेय ने की बैठक
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद पहुंचे पलाश मार्ट, स्वदेशी उत्पाद खरीदकर दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश
तेज रफ्तार बस ने खड़ी बोलेनो कार को रौंदा, सर्विसिंग सेंटर में घुसते ही मची अफरा-तफरी
Bokaro News: आदिवासी समाज की जमीन पर कब्जा गंभीर मामला: चंपई सोरेन
Bokaro News: विधायक अनूप सिंह से मिला आरसीएमयू का प्रतिनिधिमंडल, रांची आवास पर मजदूरों की समस्याओं पर हुआ गहन मंथन
Bokaro News: कृषक पाठशाला में खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन: आधुनिक तकनीकों से बढ़ेगी किसानों की आय