Bokaro News: नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा: आम आदमी पार्टी ने गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उठाई गई मांग

Bokaro News: नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा: आम आदमी पार्टी ने गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
(फ़ोटो)

बोकारो के सेक्टर 4 स्थित महात्मा गांधी चौक पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने नीट पेपर लीक के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आप नेताओं ने केंद्र सरकार और एनटीए के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को भंग करने की मांग की।

बोकारो: आम आदमी पार्टी बोकारो जिला के तत्वावधान में नीट पेपर लीक के खिलाफ महात्मा गांधी चौक सेक्टर चार में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में शामिल आप कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर उपस्थित आप के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने कहा कि पिछले 12  सालों में मोदी सरकार के कार्यकाल में 90 से ऊपर पेपर लीक हो चुके हैं। केवल नीट के ही चार-पांच बार पेपर लीक हो चुके हैं। सरकार सीबीआई जांच के नाम पर हर बार दोषियों को बचाने में लगी रहती है। उन्होंने कहा कि चार-पांच छात्रों ने इस बार आत्महत्या कर ली है। इसके लिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 

जोनल पर्यवेक्षक विधान चंद्र राय ने कहा कि पेपर लीक के लिए जिम्मेदार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करना चाहिए। साथ ही एनटीए को भंग कर देना चाहिए। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से आप नेता और कार्यकर्ता धर्मेंद्र शर्मा, अशोक कुमार, मनौवर अंसारी, केएपी वर्मा, सुमन सिंह, अब्दुल कादिर, विनोद सत्यार्थी, विनेश्वर कुमार, प्रवीण सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। विरोध-प्रदर्शन में कई नीट छात्र भी शामिल हुए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने सदर अस्पताल में चलाया सेवा एवं जागरूकता अभियान इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने सदर अस्पताल में चलाया सेवा एवं जागरूकता अभियान
सरला बिरला विश्वविद्यालय का रिकॉर्डतोड़ प्लेसमेंट, 415+ छात्रों को मिली नौकरी; ₹32.5 लाख तक का पैकेज
ईएसएल स्टील ने ‘मिलेट मिशन’ की शुरुआत की, जलवायु अनुकूल खेती और महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा
झारखंड में भूमि अधिग्रहण नहीं होने से NH-522 सड़क परियोजना रद्द: जे.पी. पांडेय
झारखंड की दीदियों ने रचा इतिहास, आम्रपाली आम ने दुबई के बाजार में बनाई पहचान
हिमांशु हत्याकांड को लेकर सवालों के घेरे में जमशेदपुर पुलिस, पिता पहुंचे राज्यपाल के पास; नीरज सिंह कैसे बने अभियुक्त?
साहिबगंज नगर परिषद में घमासान, बोर्ड बैठक का बहिष्कार; पार्षदों ने EO पर लगाए गंभीर आरोप
JPSC बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
भाजपा ने राज्यपाल से की हिमांशु सिंह हत्याकांड की CBI जांच की मांग, आदित्य साहू के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन
गिरिडीह के राजवीर डी. ने राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीता कांस्य, झारखंड का बढ़ाया मान
पलामू CSP लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, 2022 की चर्चित वारदात में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
देवघर निर्वाचन वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश