Bokaro News: शिक्षकों का हुंकार: ढाई महीने से वेतन नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा, आंदोलन की दी चेतावनी

कक्षा 1 से 12वीं तक के शिक्षकों ने दिखाया एकजुटता का दम; राममूर्ति ने किया नेतृत्व

Bokaro News: शिक्षकों का हुंकार: ढाई महीने से वेतन नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा, आंदोलन की दी चेतावनी
(फ़ोटो)

बोकारो जिला के चास में वेतन भुगतान की मांग को लेकर कक्षा 1 से 12वीं तक के शिक्षक एकजुट हुए। राममूर्ति के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में शिक्षकों ने ढाई महीने से लंबित वेतन पर गहरा रोष व्यक्त किया और जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

चास: बोकारो जिला के चास में कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी शिक्षक राममूर्ति के नेतृत्व में एकजुट हुए और अपनी मजबूत एकता का परिचय दिया। बैठक में लगभग ढाई माह से लंबित वेतन भुगतान के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक के दौरान शिक्षकों ने अपनी-अपनी समस्याओं एवं विचारों को विस्तारपूर्वक रखा।

सभी ने कहा कि लंबे समय से वेतन भुगतान नहीं होने के कारण शिक्षकों एवं उनके परिवारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या के समाधान हेतु जल्द से जल्द वेतन भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए सामूहिक रणनीति तैयार की गई। शिक्षकों ने निर्णय लिया कि यदि शीघ्र वेतन भुगतान नहीं किया गया तो आगे व्यापक आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। 

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण की आधारशिला हैं और उनके साथ इस प्रकार की उपेक्षा उचित नहीं है। बैठक में उपस्थित सभी शिक्षकों ने एक स्वर में संगठन की मजबूती और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान “शिक्षक एकता जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंजता रहा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक
लोकार्पण: जब साहित्य औपचारिकता के 'समोसे' में खो गया....
खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल