आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर पड़ेगा शुभ-अशुभ असर
23 मई 2026: विद्यार्थियों और व्यापारियों के लिए कई राशियों में शुभ संकेत
आज के राशिफल में मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार भविष्यफल बताया गया है। कुछ राशियों को धन लाभ, व्यापार में सफलता और पारिवारिक सुख मिलने के संकेत हैं, जबकि कुछ लोगों को स्वास्थ्य, मानसिक तनाव और खर्च को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।
मेष : शिक्षा भाव में ग्रहण लगा है। शिक्षा में बाधा हो सकती है। प्रेम संबंधों में कुछ नुकसान संभव है। विद्यार्थी वर्ग शोध कार्य व शैक्षणिक गतिविधियों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
वृष : चौथे चंद्र-केतु के कारण माता को मानसिक कष्ट हो सकता है। मानसिक तनाव बढ़ेगा। कार्य की सफलता के लिए प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। गलतफहमी से विवाद हो सकता है। भावनाओं पर अंकुश आवश्यक है। हितशत्रुओं से सावधान रहें।

सिंह : समय अनुकूल है, पर सुबह से खर्च में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्य का सहारा मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। चोट व रोग से बचें। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है। सूर्य को मीठा जल अर्पित करें।
कन्या : आय एक समान नहीं रहेगी। किसी पुराने कार्य के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।
तुला : किसी कार्य को लेकर लापरवाही न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पुरानी लेनदारी वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। आपके प्रयास से कारोबार में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। इत्र का दान करना शुभ रहेगा।
वृश्चिक : कोई मानसिक पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। शत्रुओं का पराभव होगा। आर्थिक नीति में बदलाव हो सकता है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
धनु : समय सामान्य है। सुबह का समय सामान्य रहेगा। ससुराल से शुभ समाचार मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी तथा सरकारी मामलों की बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पूजा-पाठ आदि पर व्यय होगा।
मकर : क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। कारोबार ठीक चलेगा। कार्य के प्रभाव से आय में निश्चितता रहेगी। शनि को प्रसन्न रखें, कार्य में गति आएगी।
कुंभ : दांपत्य जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी। आपके कार्य और प्रभाव से आय में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। किए गए कार्य का लाभ मिलेगा।
मीन : समय सामान्य है। किसी पुरानी बात को लेकर मानसिक उलझन हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। केले का दान करें।
आचार्य प्रणव मिश्रा www.samridhjharkhand.com वेबसाइट में ज्योतिष विभाग देखते हैं. वे झारखण्ड के रांची के रहने वालें हैं. समृद्ध झारखण्ड वेबसाइट में ज्योतिष, राशिफल, धर्म- ज्ञान, वास्तु इत्यादि विषयों पर लिखते हैं. आचार्य प्रणव को ज्योतिष में 20 साल से ज्यादा का अनुभव है. उन्होंने झारखण्ड के रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष की पढ़ाई की है. आचार्य प्रणव ने हिंदुस्तान न्यूज़ पेपर, रांची से करियर की शुरुआत की. हिंदुस्तान न्यूज़ पेपर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर में लिखने का काम किया है.
