17 मई से शुरू होगा अधिकमास, विवाह और मांगलिक कार्यों पर लगेगा विराम

अधिकमास को मलमास और पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है

17 मई से शुरू होगा अधिकमास, विवाह और मांगलिक कार्यों पर लगेगा विराम
अधिकमास और विवाह मुहूर्त की जानकारी (IS: AI generated)

17 मई 2026 से अधिकमास शुरू होने जा रहा है, जिसके कारण 15 जून तक विवाह और अन्य मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे। ज्योतिषाचार्य प्रणव मिश्रा के अनुसार अधिकमास को मलमास या पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। इस दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते।

प्रत्येक तीन वर्ष में एक बार अधिकमास आता है। इस वर्ष अधिकमास ज्येष्ठ माह में पड़ रहा है। ज्येष्ठ माह अधिकमास होने के कारण शादी-विवाह के लिए बहुत कम लग्न पड़ रहे हैं। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य प्रणव मिश्रा ने बताया कि ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वादशी से अमावस्या तक मासांत दोष रहेगा। मासांत दोष के कारण शादी-विवाह वर्जित माने गए हैं।

उन्होंने बताया कि 16 मई को ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पड़ रही है। अमावस्या में गुरु और शुक्र अस्त होने के कारण विवाह जैसे मांगलिक कार्य निषिद्ध माने जाते हैं। इसके अगले दिन 17 मई से ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर 15 जून तक अधिकमास रहेगा। विभिन्न हिंदू पंचांगों और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अधिकमास में शादी-विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

अधिकमास से 20 दिन आगे खिसकेंगे पर्व-त्योहार

आचार्य प्रणव मिश्रा ने बताया कि अधिकमास को मलमास या पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। इस दौरान सभी प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाता है। अधिकमास के कारण इस बार रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी, पितृपक्ष, शारदीय नवरात्र, दीपावली और छठ जैसे प्रमुख पर्व 15 से 20 दिन की देरी से मनाए जाएंगे। इसी वजह से हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 इस बार 13 महीने का होगा।

16 मई को ज्येष्ठ अमावस्या और शनि जयंती

हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार इस वर्ष ज्येष्ठ अमावस्या के दिन ही शनि जयंती का दुर्लभ संयोग बन रहा है। पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या तिथि 15 मई को रात्रि 3:51 बजे शुरू होगी और 16 मई को रात्रि 1:36 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार 16 मई, शनिवार को व्रत, पूजा और दान-पुण्य करना अत्यंत शुभ माना गया है।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: मालिन ग्राम में राम कथा महायज्ञ, हवन और ब्राह्मण भोज में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

17 जून से फिर शुरू होंगे विवाह मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य प्रणव मिश्रा के अनुसार अधिकमास समाप्त होने के बाद 17 जून 2026 से पुनः शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। जून में 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 जून को विवाह एवं अन्य मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त हैं। वहीं जुलाई में 1, 2, 6, 7, 8 और 11 जुलाई तक विवाह लग्न रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Surya Gochar 2026: 15 जून से इन 4 राशि वालों का चमक उठेगा भाग्य, नौकरी और परीक्षा में मिलेंगे अच्छे परिणाम

नवंबर और दिसंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त

नवंबर: 20, 21, 24, 25, 26 और 30
दिसंबर: 1, 2, 3, 4, 5, 7, 9, 10, 11 और 12

देवशयनी एकादशी से फिर रुकेगा विवाह कार्य

25 जुलाई 2026 को देवशयनी एकादशी के साथ भगवान विष्णु चतुर्मास के लिए योगनिद्रा में चले जाएंगे। इसके बाद चार महीनों तक विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे। 20 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के बाद पुनः विवाह कार्य प्रारंभ होंगे।

क्यों लगता है अधिकमास?

हिंदू पंचांग सूर्य और चंद्रमा की गति पर आधारित होता है। सौर और चंद्र वर्ष के बीच लगभग 11 दिनों का अंतर होता है। इसी अंतर को संतुलित करने के लिए हर 32 महीने, 16 दिन और 8 घंटे बाद एक अतिरिक्त माह जोड़ा जाता है, जिसे अधिकमास कहा जाता है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Acharya Pranav Mishra Picture

आचार्य प्रणव मिश्रा  www.samridhjharkhand.com  वेबसाइट में ज्योतिष विभाग देखते हैं. वे झारखण्ड के रांची के रहने वालें हैं. समृद्ध झारखण्ड वेबसाइट में ज्योतिष, राशिफल, धर्म- ज्ञान, वास्तु इत्यादि विषयों पर लिखते हैं. आचार्य प्रणव को ज्योतिष में 20 साल से ज्यादा का अनुभव है. उन्होंने झारखण्ड के रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष की पढ़ाई की है. आचार्य प्रणव ने हिंदुस्तान न्यूज़ पेपर, रांची से करियर की शुरुआत की. हिंदुस्तान न्यूज़ पेपर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर में लिखने का काम किया है. 

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां