Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की ई-गवर्नेंस सोसाइटी की समीक्षा बैठक

विभिन्न डिजिटल एवं ऑनलाइन सेवाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की ई-गवर्नेंस सोसाइटी की समीक्षा बैठक
(ई-गवर्नेंस समीक्षा बैठक करते उपायुक्त)

पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला ई-गवर्नेंस सोसाइटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें झारसेवा और ऑनलाइन नागरिक सेवाओं की समीक्षा हुई। मनातू बीआरसी में ऑपरेटर की अनुपस्थिति पर संबंधित एजेंसी को शो-कॉज जारी करते हुए उपायुक्त ने सभी प्रखंड संसाधन केंद्रों में दो-दो ऑपरेटरों की अनिवार्य तैनाती का निर्देश दिया।

पलामू: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी की मासिक समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न डिजिटल एवं ऑनलाइन सेवाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी।

बैठक के दौरान कॉमन सर्विस सेंटर  की सक्रियता, पंचायत भवनों में संचालित सीएससी, आधार नामांकन एवं अपडेट कार्य, झारनेट कनेक्टिविटी, एईबीएएस प्रणाली, ई-ग्रंथालय, झारसेवा के तहत प्रमाण पत्र निर्गत करने की स्थिति तथा विवाह निबंधन से संबंधित कार्यों की जानकारी ली गयी।

उपायुक्त श्री शेखावत ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजनों को समयबद्ध एवं पारदर्शी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने, नेटवर्क एवं तकनीकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने तथा आधार सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।

बैठक के दौरान बीआरसी मनातू में आधार ऑपरेटर के कार्यरत नहीं रहने के मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित एजेंसी को शो कॉज जारी करने का निर्देश दिया साथ ही उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक को जिले के सभी बीआरसी में अनिवार्य रूप से दो-दो आधार ऑपरेटर कार्यरत रहे यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आमजनों को आधार संबंधी सेवाओं में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें: मेडटेक इनोवेशन डे: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य सुधार के लिए लॉन्च किया 'डिस्ट्रिक्ट सैंडबॉक्स'

बैठक में मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय को मॉडल लाइब्रेरी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की गयी। साथ ही पुस्तकालय में बेहतर विद्युत व्यवस्था एवं सोलर सिस्टम स्थापना की आवश्यकता पर चर्चा की गयी।इस अवसर पर सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी रणवीर सिंह,जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार समेत जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी के सदस्यगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान
Giridih News: बालमुकुंद फैक्ट्री विवाद पर फॉरवर्ड ब्लॉक का समर्थन, मजदूरों को न्याय दिलाने की मांग
रांची में दिखेगा पलामू के सिनेमा का दम; सरला बिरला विश्वविद्यालय में 26 जून से सजेगा फिल्मी कलाकारों का महाकुंभ
Palamu News: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त,नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई 
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की ई-गवर्नेंस सोसाइटी की समीक्षा बैठक
Dumka News: बीडीओ मोहम्मद एजाज आलम की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समन्वय बैठक संपन्न
Dumka News: प्रमुख बाबूलाल मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक संपन्न
Dumka News: श्रावणी मेला को लेकर बासुकीनाथ धाम में तैयारियां तेज, डीसी ने लिया जायजा
Pakur News: तीन दिनों में 92 किसानों के बीच बांटा गया 48 क्विंटल धान बीज
Pakur News: एसआईआर अभियान को लेकर बाबुधन मुर्मू ने नगाड़ा बजाकर जगाया समाज
Hazaribagh News: एसपी के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ महाअभियान की शुरुआत
Bokaro News: प्लॉट, भूमि के लीज नवीनीकरण हेतु सेल की व्यापक नीति जारी