Bokaro News: विश्व पर्यावरण दिवस पर बीजीएच में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट नियम 2016 की दी जानकारी
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष्य में बोकारो स्टील प्लांट और झारखंड प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने बीजीएच में बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इस दौरान चिकित्साकर्मियों को कचरे के सुरक्षित पृथक्करण की जानकारी देने के साथ ही क्विज और पोस्टर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
बोकारो: स्टील प्लांट द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास विभाग द्वारा झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के सहयोग से बोकारो जनरल अस्पताल में बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट नियमों पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों, नर्सिंग छात्राओं तथा अस्पताल कर्मियों के बीच बायो-मेडिकल अपशिष्ट के सुरक्षित पृथक्करण, उपचार एवं निपटान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम के दौरान बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट नियम, 2016 तथा इसके विभिन्न संशोधनों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों ने बायो-मेडिकल अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अस्पताल कर्मियों एवं नर्सिंग छात्राओं के लिए बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन विषयक क्विज एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


गौरतलब है कि विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर बोकारो स्टील प्लांट द्वारा संयंत्र, नगर सेवा तथा अस्पताल क्षेत्र में व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास का संदेश समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँचाया जा रहा है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

