सीआईएसएफ ने बेरमो में कोयला माफियाओं पर कसा शिकंजा, 3.23 टन अवैध कोयला और तीन बाइक जब्त

पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

सीआईएसएफ ने बेरमो में कोयला माफियाओं पर कसा शिकंजा, 3.23 टन अवैध कोयला और तीन बाइक जब्त
बेरमो में जब्त अवैध कोयला और बाइक के साथ सीआईएसएफ टीम

बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र में सीआईएसएफ ने अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.230 टन अवैध कोयला और तीन मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान में खुफिया सूचना के आधार पर कारो एक्सावेशन और खासमहल क्षेत्र में छापेमारी की गई।

बोकारो: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने बेरमो थाना क्षेत्र में कोयला माफियाओं पर फिर शिकंजा कसा है। कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे गश्ती अभियान के तहत 23 मई, शनिवार को बी एंड के एरिया में बड़ी कार्रवाई की गई।

खुफिया इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए कारो एक्सावेशन के पीछे जमा किए गए 3.230 टन अवैध कोयला जब्त किया गया। खासमहल एरिया से तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं, जिन पर कोयला लदा था।

जब्त की गई मोटरसाइकिलों के पंजीयन संख्या JH02M 2897, JH09AM 5912 और JH09S 2441 हैं। इन्हें गोल घर के पास से बरामद किया गया। जब्त कोयले को सीसीएल प्रबंधन को तथा तीनों मोटरसाइकिलों को बेरमो थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।

सीआईएसएफ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध कोयला खनन और परिवहन से पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंच रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में लगातार जांच अभियान चलाए जाएंगे और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: जिला परिषद की सामान्य बैठक संपन्न, अध्यक्ष सुनिता देवी ने योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने का दिया निर्देश

विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि अवैध खनन से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस कार्रवाई से अवैध कोयला माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: आदर्श वृद्धाश्रम में युवाओं की अनूठी पहल, 5 दिनों तक बुजुर्गों की सेवा कर पेश की मिसाल

इस छापामारी दल में निरीक्षक एस.आर. नायक, शीला टोपो, सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, मुकेश, आरक्षक सुदामा प्रसाद, अतुल कुमार सहित अन्य सीआईएसएफ जवानों की सराहनीय भूमिका रही।

सीआईएसएफ का कहना है कि क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ramgarh News: कोयलांचल में भीषण गर्मी को देख मुखिया ने पत्रकार चौक समेत दो जगहो पर प्याऊ की व्यवस्था कराई
Ramgarh News: पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, भैरवी नदी किनारे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 120 लीटर महुआ शराब जब्त
Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त
Dhanbad News: बिजली-पानी संकट पर विधायक रागिनी सिंह सख्त: खुद उतरीं ग्राउंड पर, अफसरों को दी हिदायत
Dhanbad News: डालसा की बड़ी पहल, बस्ताकोला के जीवन संस्थान में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम
Dumka News: डीएसओ डॉ राजशेखर ने किया रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण
Dumka News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन 
Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार
Palamu News: पिकेट बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: मेदिनीनगर में बाजार पूरी तरह बंद, व्यापारियों में भारी उबाल
Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा
Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा