फायरिंग मामले में खान सर को राहत, पटना कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

सीसीटीवी फुटेज और गार्ड के बयान के बाद बढ़ी थी मुश्किलें

फायरिंग मामले में खान सर को राहत, पटना कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
खान सर (फाइल फोटो)

पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर को फायरिंग मामले में बड़ी राहत मिली है। पटना सिविल कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रुपेश देव ने अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया।

पटना: फायरिंग मामले में पटना सिविल कोर्ट ने चर्चित शिक्षक खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रुपेश देव ने अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। सोमवार को खान सर के वकील अरविंद कुमार महूआर द्वारा कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी। इसके साथ ही गिरफ्तार दोनों सुरक्षा गार्डों की जमानत के लिए भी याचिका दायर की गई थी।

शनिवार को खान सर के कोर्ट में सरेंडर करने की खबर आई थी, लेकिन उन्होंने सरेंडर नहीं किया। उनके वकील अरविंद कुमार महूआर ने बताया था कि शनिवार को कोर्ट दोपहर 1:30 बजे बंद हो गया था, इसलिए अग्रिम जमानत याचिका दायर नहीं की जा सकी। इसके बाद सोमवार को खान सर के वकील ने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। सोमवार को कोर्ट ने सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था। मंगलवार को पटना सिविल कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। अब इस मामले में अगली सुनवाई 30 जून को होगी।

दो जून की रात पटना के चर्चित खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला हुआ था। खान सर ने प्रतिद्वंद्वी कोचिंग ‘ज्ञान बिंदु’ के संचालक पर हमला कराने और फायरिंग करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच की थी, जिसमें खान सर के गार्ड की पिटाई होते और बैनर-पोस्टर फाड़ते लोग दिखाई दे रहे हैं, लेकिन पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की थी। सीसीटीवी फुटेज में कोई भी फायरिंग करते नहीं दिखा था।

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए ‘ज्ञान बिंदु’ कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को गिरफ्तार किया। इसके बाद एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें खान सर के ही गार्ड फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस ने खान सर के दोनों गार्डों को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में गार्ड ने कबूल किया कि उसने खान सर के कहने पर गोली चलाई। इसके बाद पुलिस ने खान सर के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में बड़ा खुलासा, डॉक्टर समेत तीन गिरफ्तार; मृतकों की संख्या बढ़कर 6

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Hazaribagh News: साधु के वेश में पहुंचे ठगों का भंडाफोड़, महिला का सोने का जेवर बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार Hazaribagh News: साधु के वेश में पहुंचे ठगों का भंडाफोड़, महिला का सोने का जेवर बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार
Jamtara News: क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर उड़ाते थे लाखों रुपये, झाड़ीनुमा मैदान से 3 साइबर ठग गिरफ्तार
अवैध खनन के विरोध में बहीयरडीह बना रणक्षेत्र, बमबाजी-गोलीबारी में कई ग्रामीण घायल
वैभव सूर्यवंशी का बल्ला रहा खामोश, ऋतुराज गायकवाड़ के शतक से भारत ए ने ठोके 277 रन
फायरिंग मामले में खान सर को राहत, पटना कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
ओमान के तट पर अमेरिकी मिसाइल हमला, तेल टैंकर डूबा; 24 भारतीय नाविकों को बचाया गया
भगवान बिरसा मुंडा का धर्मांतरण के खिलाफ संघर्ष आज भी प्रेरणा का स्रोत: अमित शाह
धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया नमन, संघर्ष और आदर्शों को किया याद
Hazaribagh News: बरही के करसो पुल के पास युवक की गोली मारकर हत्या, केदारनाथ यात्रा पर जाने की थी तैयारी
10 जून का इतिहास:कपिल देव की कप्तानी में लॉर्ड्स में भारत की पहली टेस्ट जीत
बारिश बनी विलेन, तीसरा वनडे बिना गेंद फेंके रद्द; श्रीलंका ने 23 साल बाद वेस्टइंडीज में जीती ODI सीरीज
60 घंटे से खेत की परिक्रमा कर रही गाय, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण