खान सर की कोचिंग पर हमले के पीछे कौन? पुलिस ने तीन को दबोचा, जांच में चौंकाने वाले खुलासे

खान सर की कोचिंग पर हमले के पीछे कौन? पुलिस ने तीन को दबोचा, जांच में चौंकाने वाले खुलासे
खान सर

पटना में चर्चित शिक्षक खान सर की कोचिंग संस्थान पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रोशन आनंद और उनके दो सहयोगी शामिल हैं।

पटना: बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर की कोचिंग पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रोशन आनंद और उनके दो सहयोगी अभिषेक एवं गौरव शामिल हैं। पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

साक्ष्यों के आधार पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान मिले महत्वपूर्ण सुरागों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद तथा उनके दोनों सहयोगियों को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ और साक्ष्यों की पुष्टि के बाद तीनों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

टाउन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-1) राजेश रंजन ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीसीटीवी जांच में गोलीबारी की पुष्टि नहीं

जांच के दौरान एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है कि सीसीटीवी फुटेज में कोचिंग संस्थान पर गोलीबारी होने की पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद गोलीबारी को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आई थीं, लेकिन पुलिस को अब तक ऐसे कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले हैं।

यह भी पढ़ें: जब्त बाइक छोड़ने के बदले 10 हजार की मांग का आरोप, युवक ने सड़क पर शुरू किया धरना

मंगलवार शाम हुआ था हमला

उल्लेखनीय है कि मंगलवार देर शाम कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित खान सर की कोचिंग के बाहर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया था। हमलावरों ने कोचिंग संस्थान के बाहर तोड़फोड़ की और वहां तैनात सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की। घायल गार्ड का इलाज फिलहाल पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में चल रहा है।

यह भी पढ़ें: दीवार तोड़कर मोबाइल दुकान में करता था चोरी, जामताड़ा पुलिस ने नाबालिग को दबोचा; 10 मोबाइल बरामद

पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट दिखे खान सर

घटना के बाद बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए खान सर ने पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूरी रात मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

खान सर ने कहा, "हम अब तक पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है, जिसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं।"

अन्य आरोपितों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां