खान सर के समर्थन में सड़क पर उतरे छात्र, रातभर कोचिंग सेंटर के बाहर डटे रहे
इलाके में देर रात तक बना रहा हाई-वोल्टेज माहौल
पटना में खान सर की संभावित गिरफ्तारी की खबरों के बीच उनके समर्थन में सैकड़ों छात्र रातभर कोचिंग संस्थान के बाहर डटे रहे।
पटना: चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर खान सर से जुड़े विवाद के बीच शुक्रवार रात पटना में उनके कोचिंग संस्थान के बाहर बड़ी संख्या में छात्र जुट गए। खान सर के खिलाफ दर्ज एफआईआर और संभावित पुलिस कार्रवाई की खबरों के बाद छात्रों ने कोचिंग सेंटर के बाहर डेरा डाल दिया और देर रात तक वहां मौजूद रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही खान सर की गिरफ्तारी की संभावना की खबर फैली, सैकड़ों छात्र संस्थान के बाहर पहुंचने लगे। छात्रों ने खान सर के समर्थन में नारेबाजी की और पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई।


खान सर के समर्थन में जुटे छात्रों का कहना है कि वे अपने शिक्षक के साथ खड़े हैं और निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं। वहीं प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


