मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में बड़ा खुलासा, डॉक्टर समेत तीन गिरफ्तार; मृतकों की संख्या बढ़कर 6
ब्रह्मपुरा थाना में दर्ज प्राथमिकी के बाद पुलिस की कार्रवाई
मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड मामले में पुलिस ने मेंटेनेंस हेड, एडमिन अधिकारी और आईसीयू में तैनात डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं, जबकि अस्पताल के फायर ऑडिट की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल के मेंटेनेंस हेड, एडमिन अधिकारी और आईसीयू में ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का आरोप है कि इनकी लापरवाही के कारण हादसे में कई लोगों की जान गई।
नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) मोहिबुल्लाह अंसारी ने शुक्रवार को बताया कि मामले में ब्रह्मपुरा थाना कांड संख्या 177/26 दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी के आवेदन पर दर्ज की गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन विभिन्न पहलुओं से जांच कर रहे हैं।
मृतकों की संख्या बढ़कर छह

सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका

अस्पताल निदेशक की भूमिका भी जांच के दायरे में
सिटी एसपी ने बताया कि अस्पताल के निदेशक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। साथ ही भवन का फायर ऑडिट कराया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि अस्पताल में अग्नि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप थीं या नहीं। पूर्व में हुए फायर ऑडिट और निरीक्षण की प्रक्रिया की भी समीक्षा की जा रही है।
उन्होंने कहा कि जांच में यदि अस्पताल प्रबंधन, भवन स्वामी या अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों की लापरवाही सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल मालिक की गिरफ्तारी भी की जा सकती है।
अग्निकांड ने खड़े किए कई सवाल
प्रसाद अस्पताल में हुई आग की घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। हादसे के बाद निजी और सरकारी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
फिलहाल पुलिस, अग्निशमन विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियां हादसे के कारणों की जांच में जुटी हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आग लगने के पीछे तकनीकी खराबी, सुरक्षा मानकों की अनदेखी या किसी अन्य प्रकार की लापरवाही जिम्मेदार थी।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


