ऑयल इंडिया की बड़ी खोज, अंडमान के गहरे समुद्र में मिला गैस भंडार

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने एक्स पर साझा की जानकारी

ऑयल इंडिया की बड़ी खोज, अंडमान के गहरे समुद्र में मिला गैस भंडार
अंडमान सागर में प्राकृतिक गैस की खोज से ऊर्जा क्षेत्र को मिली नई मजबूती।

अंडमान सागर में ऑयल इंडिया लिमिटेड ने प्राकृतिक गैस का नया भंडार खोजा है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि ‘श्री विजयपुरम-3’ खोजी कुएं में गैस की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।

नई दिल्ली: भारत को ऊर्जा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अंडमान सागर के गहरे समुद्री क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का नया भंडार खोजा गया है। यह खोज भारत सरकार की नवरत्न कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने की है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी आधिकारिक जानकारी साझा की।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि अंडमान सागर में ऊर्जा संसाधनों की संभावनाएं और मजबूत हुई हैं। उन्होंने कहा कि ‘श्री विजयपुरम-3’ में प्राकृतिक गैस की मौजूदगी की पुष्टि देश के ऊर्जा क्षेत्र के लिए बेहद उत्साहजनक है।

जानकारी के अनुसार, यह खोज अंडमान द्वीपसमूह के पूर्वी तट से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित ‘श्री विजयपुरम-3’ नामक खोजी कुएं में हुई है। यह कुआं समुद्र में 355 मीटर गहरे क्षेत्र में ड्रिल किया गया था।

ऑयल इंडिया लिमिटेड ने 1900 मीटर से अधिक गहराई तक ईओसीन संरचना में ड्रिलिंग की। शुरुआती परीक्षण के दौरान लगातार गैस फ्लेयरिंग देखी गई, जिससे वहां प्राकृतिक गैस की मौजूदगी की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें: संसद में हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्रवाई 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष का ‘ब्लैक डे’ प्रदर्शन

विशेषज्ञों का मानना है कि इस खोज से भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिलेगी और घरेलू गैस उत्पादन बढ़ाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। साथ ही अंडमान क्षेत्र में भविष्य के ऊर्जा अन्वेषण कार्यों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है

यह भी पढ़ें: सीजेपी का ऐलान: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा देशव्यापी छात्र आंदोलन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक