Koderma News: सभापति सरयू राय की अध्यक्षता में हुई प्रत्यायुक्त विधान समिति की समीक्षा बैठक

विद्युत, उद्योग और कल्याण योजनाओं की हुई व्यापक विधिक समीक्षा

Koderma News: सभापति सरयू राय की अध्यक्षता में हुई प्रत्यायुक्त विधान समिति की समीक्षा बैठक
(सरयू राय की समीक्षा बैठक)

कोडरमा परिसदन भवन में झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति के सभापति सरयू राय की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें आरटीआई, सेवा की गारंटी अधिनियम और जनहित की विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की विधिक समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए गए।

कोडरमा: झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति के सभापति सरयू राय की अध्यक्षता में शुक्रवार को कोडरमा परिसदन भवन में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, सूचना का अधिकार अधिनियम, झारखंड सेवा की गारंटी अधिनियम तथा जनहित से जुड़े विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सभापति सरयू राय ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से आम नागरिकों तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखें तथा सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को आवश्यक सूचनाएं समय पर उपलब्ध हो सकें। समिति ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति तथा लंबित कार्यों की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा आम जनता को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया। 

आपूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि पात्र लाभुकों को निर्धारित समय पर खाद्यान्न उपलब्ध हो तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जाए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं, चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता तथा स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली गई। समिति ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जनसुलभ बनाने पर बल दिया।

शिक्षा विभाग की समीक्षा के क्रम में विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं, नामांकन, छात्रवृत्ति योजनाओं तथा शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति का आकलन किया गया। वहीं विद्युत, उद्योग, कल्याण सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। समिति ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ निर्धारित समय सीमा के भीतर लाभुकों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें तथा जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करें। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: जामुन के पेड़ पर गिरी बिजली, एक बच्चे की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

साथ ही झारखंड सेवा की गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित सेवाओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित कर नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। बैठक में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला, उप विकास आयुक्त रवि जैन, जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: सरिया प्रखंड के बीडीओ ललित नारायण तिवारी ने अधिकारी के रूप में जगाई समाज सेवा की नई अलख

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Tags:   
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Hazaribagh news: नीट परीक्षा को लेकर होटलों में सघन जांच अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासन की नजर Hazaribagh news: नीट परीक्षा को लेकर होटलों में सघन जांच अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासन की नजर
Giridih News: उपायुक्त के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ निकली भव्य प्रभात फेरी
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में नीट-यूजी परीक्षा की विधिक समीक्षा
Sahebganj News: JLKM का संगठन विस्तार अभियान, 21 जून को राजमहल में होगी जिला स्तरीय बैठक
सरिया प्रखंड के बीडीओ ललित नारायण तिवारी ने अधिकारी के रूप में जगाई समाज सेवा की नई अलख
Sahebganj News: संध्या कॉलेज में मुफस्सिल कार्यालय लिपिकों की लेखा परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
Sahebganj News: ब्रह्माकुमारी और ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में मना योग दिवस
Sahebganj News: राजमहल के सेलमपुर में सड़क किनारे मिला युवक का शव, मची सनसनी
कुलपति डॉ राजीव मनोहर के आदेश पर अधिसूचना जारी, डीएसपीयू में बढ़ी नामांकन तिथि
Koderma News: सभापति सरयू राय की अध्यक्षता में हुई प्रत्यायुक्त विधान समिति की समीक्षा बैठक
Koderma News: बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, लेकिन सुरक्षित बाहर निकले सभी यात्री
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा की महा-तैयारी, 595 मंडलों में जुटेंगे दिग्गज