Sahebganj News: राजमहल के सेलमपुर में सड़क किनारे मिला युवक का शव, मची सनसनी
मृतक की पहचान शिवलाल कुमार मंडल के रूप में हुई
साहिबगंज के राजमहल प्रखंड अंतर्गत सेलमपुर गांव में शनिवार सुबह सड़क किनारे शिवलाल कुमार मंडल नामक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक जांच कर रही है।
साहिबगंज: राजमहल प्रखंड की घाटजमनी पंचायत के सेलमपुर गांव में शनिवार सुबह सनसनी फैल गई। मुख्य सड़क के किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सेलमपुर निवासी बद्री प्रसाद मंडल के 25 वर्षीय पुत्र शिवलाल कुमार मंडल उर्फ महंत के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार अहले सुबह फोर लेन सड़क किनारे एक बाइक काफी देर से खड़ी दिखी। शक होने पर जब कुछ लोग पास पहुंचे तो देखा कि बाइक से कुछ दूरी पर एक युवक अचेत पड़ा है।
खबर आग की तरह गांव में फैली और मौके पर भीड़ जमा हो गई। तुरंत राजमहल थाना को सूचना दी गई। परिजनों के मुताबिक शिवलाल शुक्रवार रात करीब 10 बजे कन्हैया स्थान स्थित अपने जीजा विजय साह के घर से बाइक लेकर निकला था। वहां से वह चंडीपुर में एक शादी समारोह में गया। समारोह में उसे रात करीब 2 बजे तक देखा गया था। इसके बाद वह घर के लिए निकला, लेकिन सुबह सड़क किनारे उसका शव मिला।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


