Sahebganj News: NDRF की मांग पर धरना पड़ा भारी, साहिबगंज में दर्जन भर लोगों पर केस दर्ज
अंचल अधिकारी के आवेदन पर नगर थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी
साहिबगंज में गंगा में डूबे छात्र अभिज्ञान पांडेय की मौत के बाद NDRF की स्थायी तैनाती की मांग को लेकर धरना देने वाले लोगों पर केस दर्ज किया गया है। अंचल अधिकारी के आवेदन पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
साहिबगंज: गंगा में डूबे छात्र अभिज्ञान पांडेय की घटना के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की स्थायी तैनाती की मांग को लेकर धरना देने वाले लोगों पर नगर थाना में केस दर्ज किया गया है। अंचल अधिकारी बासुकीनाथ टुडू के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।
बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन का आरोप
नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि एनडीआरएफ की अस्थायी तैनाती की मांग को लेकर बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन किया गया था। इसी आधार पर कार्रवाई की गई है।
दर्जन भर लोग बनाए गए आरोपी

छात्र की डूबने के बाद उठी थी मांग

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


