Sahebganj News: 'मां रानी' के नाम पर बड़ा खेल! लाखों रुपये लेकर फर्जी फाइनेंस कंपनी फरार

गुल्ली भट्टा स्थित प्रधान कार्यालय बंद कर कंपनी संचालक हुए फरार

Sahebganj News: 'मां रानी' के नाम पर बड़ा खेल! लाखों रुपये लेकर फर्जी फाइनेंस कंपनी फरार
साहिबगंज के गुल्ली भट्टा स्थित बंद पड़े 'मां रानी' कंपनी का कार्यालय

साहिबगंज में "मां रानी" के नाम पर संचालित एक कथित नॉन बैंकिंग कंपनी लोगों से लाखों रुपये जमा कर फरार हो गई। गुल्ली भट्टा स्थित कंपनी का कार्यालय बंद मिला और कर्मचारी भी गायब पाए गए।

साहिबगंज: जिले में मां रानी के नाम पर खोली गई एक फर्जी नॉन बैंकिंग कंपनी आम लोगों के लाखों रुपए लेकर चंपत हो गई। जमाकर्ता जब अपने पैसे वापस मांगने साहिबगंज नगर क्षेत्र के गुल्ली भट्टा स्थित प्रधान कार्यालय पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला और कंपनी के सभी कर्मचारी गायब थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार कंपनी ने "मां रानी" के नाम का सहारा लेकर लोगों की धार्मिक भावनाओं से खेला। ज्यादा ब्याज और जल्दी दोगुना-तीन गुना पैसे का लालच देकर महिलाओं और गरीब तबके से मोटी रकम जमा कराई गई। कई महीनों तक छोटे-मोटे ब्याज देकर भरोसा जीता गया। जब बड़ी संख्या में लोग जुड़ गए और मोटी रकम जमा हो गई, तो कंपनी अचानक कार्यालय बंद कर फरार हो गई।    

पीड़ित जमाकर्ताओं ने बताया कि अब कंपनी का कोई भी अधिकारी फोन नहीं उठा रहा है। ठगी का शिकार हुए लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन मामला सामने आने के बाद नगर में हड़कंप मचा हुआ है। जानकर बताते हैं कि रिजर्व बैंक की गाइडलाइन के अनुसार कोई भी नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी आरबीआई से पंजीकृत हुए बिना जमा नहीं ले सकती। निवेश से पहले कंपनी का लाइसेंस जरूर जांचें।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की संख्या घटी, 500 से घटाकर 150 कंपनियां तैनात पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की संख्या घटी, 500 से घटाकर 150 कंपनियां तैनात
पश्चिम मेदिनीपुर में मानसिक रूप से दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, मुख्य आरोपित गिरफ्तार
अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर प्रारंभिक सहमति, 14 बिंदुओं वाले मसौदे से मध्य पूर्व में तनाव घटने की उम्मीद
टीवीके सरकार का पहला विधानसभा सत्र आज से, विपक्ष कानून-व्यवस्था पर घेरने को तैयार
विशेष अभियान का असर: औरैया पुलिस ने 13 गुमशुदा व्यक्तियों को परिवार से मिलाया
19 जून का इतिहास: नोबेल विजेता आंग सान सू ची और राहुल गांधी के जन्म का दिन
राहुल गांधी को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, मानहानि मामले में ऑर्डर शीट तलब
Palamu News: घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाकर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने बचाई जान 
Palamu News: पर्यावरण और नशामुक्ति के लिए 20 जून को सजेगा 'साइक्लोथॉन-2026' का महामंच
Palamu News: बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन: नगर अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता
Palamu News: जन समाधान कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं 
Dhanbad News: 21 जून को सात केंद्रों पर होगी नीट यूजी-2026 परीक्षा, तैयारियों की समीक्षा में जुटा प्रशासन