Alakh Pandey On Khan Sir: 'गलती हो तो सजा मिले', खान सर विवाद पर अलख पांडेय ने तोड़ी चुप्पी

Alakh Pandey On Khan Sir: 'गलती हो तो सजा मिले', खान सर विवाद पर अलख पांडेय ने तोड़ी चुप्पी
खान सर पर खुलकर बोले अलख

खान सर विवाद पर लंबे समय बाद अलख पांडेय ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने खान सर का समर्थन किया, लेकिन साथ ही निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की।

Khan Sir Controversy: खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग संचालक रौशन आनंद के बीच चल रहे विवाद पर फिजिक्सवाला के फाउंडर अलख पांडेय ने आखिरकार अपनी बात कही है. सोशल मीडिया पर काफी वक्त से उनसे इस मामले पर राय मांगी जा रही थी. अब उन्होंने एक वीडियो के जरिए अपना पक्ष सार्वजनिक किया है. अलख ने खान सर के साथ खड़े होने की बात कही, लेकिन साथ ही रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर गहरा दुख भी जताया और मांग की कि मामले की जांच बिल्कुल निष्पक्ष हो.

'हर तरफ से संदेश आ रहे थे'

अलख पांडेय ने बताया कि उन्हें लगातार लोगों के मैसेज मिल रहे थे कि वे खान सर के मामले में सामने आएं और अपनी राय दें. उन्होंने कहा कि जब किसी करीबी पर आरोप लगते हैं तो इंसान पहले पूरी सच्चाई जानना चाहता है. उन्होंने सभी से अपील की कि भावनाओं में बहकर नहीं, बल्कि तथ्यों और सबूतों के आधार पर राय बनाएं.

'खान सर ने लाखों बच्चों तक शिक्षा पहुंचाई'

खान सर का बचाव करते हुए अलख पांडेय ने कहा कि उन्होंने बेहद कम लागत में लाखों छात्रों को पढ़ाने का जो काम किया है, वो काबिले तारीफ है. शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उन्होंने योगदान देने की कोशिश की है. अलख ने कहा कि ऐसे इंसान के बारे में बिना पूरी सच्चाई जाने कोई फैसला सुनाना उचित नहीं है.

'जांच हो, दोष साबित हो तो सजा भी मिले'

अलख पांडेय ने बताया कि हाल ही में उनकी खान सर से बात हुई और दोनों इस बात पर एकमत थे कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष होनी चाहिए. उन्होंने पुलिस और जांच एजेंसियों से आग्रह किया कि वे पूरा सच बाहर लाएं. और अगर किसी की गलती सिद्ध हो तो कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, कोई रियायत नहीं.

यह भी पढ़ें: पटना कोर्ट का बड़ा फैसला, जेल से बाहर आएंगे ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद

'शुरू से लेकर आखिर तक साथ हैं'

अलख पांडेय ने कहा कि खान सर से उनकी आखिरी बातचीत में यही बात हुई कि जो भी सच है वो सामने आना चाहिए, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और पुलिस खुलकर बताए कि मामला क्या है. उन्होंने आगे जोड़ा कि अगर खान सर की कोई गलती निकलती है तो सजा मिलनी चाहिए, लेकिन हम शुरू से लेकर अंत तक उनके साथ खड़े हैं.

यह भी पढ़ें: Jharkhand Rajya Sabha Polls: चुनावी घमासान के बीच BJP विधायकों संग चाय पर दिखे हेमंत सोरेन, VIDEO वायरल

प्रिंस यादव की मौत पर जताया दुख

अलख पांडेय ने रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में हुई मौत पर भी गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह बेहद दर्दनाक घटना है. उन्होंने प्रशासन और पुलिस से दिल से अपील की कि इस मामले में जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और किसी को भी बख्शा न जाए.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

साहिबगंज में तीन दिवसीय विशेष प्रमाण-पत्र शिविर संपन्न, 12 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त साहिबगंज में तीन दिवसीय विशेष प्रमाण-पत्र शिविर संपन्न, 12 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त
उमस भरी गर्मी से बेहाल साहिबगंज, मानसून की पहली बारिश का इंतजार
Jharkhand Rajya Sabha Polls: चुनावी घमासान के बीच BJP विधायकों संग चाय पर दिखे हेमंत सोरेन, VIDEO वायरल
आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंककर दिल्ली भाग रहे थे आरोपी, चलती ट्रेन में ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
Godda News: पोड़ैयाहाट में मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गुस्से में बाजार बंद कर थाने पहुंचे ग्रामीण
मजदूरों की बुलंद आवाज खामोश, भाकपा नेता रामस्वरूप पासवान का निधन
एक ही मरीज की दो ब्लड ग्रुप रिपोर्ट से मचा हड़कंप, अब जांच से ही सामने आएगा पूरा सच
Rajya Sabha Election: सभी 81 विधायकों ने डाला वोट, NDA या INDIA... आखिर जयराम महतो ने किसे चुना?
Alakh Pandey On Khan Sir: 'गलती हो तो सजा मिले', खान सर विवाद पर अलख पांडेय ने तोड़ी चुप्पी
राज्यसभा चुनाव के बीच बैजनाथ राम का बड़ा दावा, बोले- नतीजा आने से पहले ही तय है जीत!
Sahebganj News: पंचकठिया CSP से दिनदहाड़े 3.30 लाख की लूट, हेलमेटधारी बदमाश फरार
Great Nicobar Project: 20 हजार करोड़ का मेगा प्लान, भारत को इंडो-पैसिफिक का लॉजिस्टिक्स किंग बनाने की तैयारी