Sahebganj News: पंचकठिया CSP से दिनदहाड़े 3.30 लाख की लूट, हेलमेटधारी बदमाश फरार

सिर पर वार कर काउंटर से नकदी लेकर भागे अपराधी

Sahebganj News: पंचकठिया CSP से दिनदहाड़े 3.30 लाख की लूट, हेलमेटधारी बदमाश फरार
पंचकठिया बाजार स्थित ग्राहक सेवा केंद्र, जहां से बदमाश 3.30 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए

साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड अंतर्गत पंचकठिया बाजार स्थित ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) से 3.30 लाख रुपये की लूट की घटना सामने आई है। हेलमेट पहने दो बदमाशों ने सीएसपी संचालिका के पति विपिन कुमार पर हमला कर काउंटर में रखी नकदी लेकर पल्सर बाइक से फरार हो गए।

साहिबगंज: बरहेट प्रखंड अंतर्गत पंचकठिया बाजार स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में दुस्साहसिक लूट को अंजाम दिया गया। हेलमेट पहने दो बदमाश काउंटर से 3 लाख 30 हजार रुपये लेकर पल्सर बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद से बाजार के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएसपी संचालिका मीरा कुमारी के पति विपिन कुमार रोज की तरह सुबह करीब 9 बजे केंद्र पहुंचे थे। उनके पास 3.30 लाख रुपये नकद थे जिसे उन्होंने काउंटर में रख दिया और सफाई करने लगे। तभी पीछे से आए एक बदमाश ने उनके सिर पर वार कर दिया। विपिन संभलकर कुर्सी पर बैठे ही थे कि काउंटर खुलने की आवाज आई। देखा तो एक युवक रुपये की पोटली लेकर बाहर भागा। सड़क पर पहले से हेलमेट लगाए दूसरा बदमाश पल्सर स्टार्ट कर

घटना के बाद विपिन कुमार ने शोर मचाया और सीधे बरहेट थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी। सूचना पर उप निरीक्षक बिट्टू कुमार साह और सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आस-पास के लोगों से पूछ-ताछ की तथा अगल-बगल लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, ताकि बदमाशों की पहचान हो सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरहेट में लूट-चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। इससे पहले साक चौक स्थित मेडिकल दुकान के पास सीएसपी कर्मी की बाइक की डिक्की से 2.70 लाख रुपये उड़ा लिए गए थे। बरहेट बाजार की एक ज्वेलरी दुकान में भी चोरी हुई थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। कई पुराने मामलों के आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। व्यापारियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि कारोबार सुरक्षित माहौल में हो सके। थाना प्रभारी चन्दन कुमार ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

यह भी पढ़ें: मालदा रेल मंडल का बड़ा एक्शन, साहिबगंज–भागलपुर रेलखंड पर सघन टिकट जांच

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

उमस भरी गर्मी से बेहाल साहिबगंज, मानसून की पहली बारिश का इंतजार उमस भरी गर्मी से बेहाल साहिबगंज, मानसून की पहली बारिश का इंतजार
Jharkhand Rajya Sabha Polls: चुनावी घमासान के बीच BJP विधायकों संग चाय पर दिखे हेमंत सोरेन, VIDEO वायरल
आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंककर दिल्ली भाग रहे थे आरोपी, चलती ट्रेन में ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
Godda News: पोड़ैयाहाट में मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गुस्से में बाजार बंद कर थाने पहुंचे ग्रामीण
मजदूरों की बुलंद आवाज खामोश, भाकपा नेता रामस्वरूप पासवान का निधन
एक ही मरीज की दो ब्लड ग्रुप रिपोर्ट से मचा हड़कंप, अब जांच से ही सामने आएगा पूरा सच
Rajya Sabha Election: सभी 81 विधायकों ने डाला वोट, NDA या INDIA... आखिर जयराम महतो ने किसे चुना?
Alakh Pandey On Khan Sir: 'गलती हो तो सजा मिले', खान सर विवाद पर अलख पांडेय ने तोड़ी चुप्पी
राज्यसभा चुनाव के बीच बैजनाथ राम का बड़ा दावा, बोले- नतीजा आने से पहले ही तय है जीत!
Sahebganj News: पंचकठिया CSP से दिनदहाड़े 3.30 लाख की लूट, हेलमेटधारी बदमाश फरार
Great Nicobar Project: 20 हजार करोड़ का मेगा प्लान, भारत को इंडो-पैसिफिक का लॉजिस्टिक्स किंग बनाने की तैयारी
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में उमड़ा उत्साह, SIT परिसर में लगाए गए 11 फलदार पौधे