मनिहारी-साहिबगंज गंगा ब्रिज अंतिम चरण में, दिसंबर 2026 में लिखेगा कई राज्यों की नई तकदीर

साहिबगंज से कटिहार की दूरी ढाई घंटे से घटकर 45 मिनट होगी

मनिहारी-साहिबगंज गंगा ब्रिज अंतिम चरण में, दिसंबर 2026 में लिखेगा कई राज्यों की नई तकदीर
मनिहारी-साहिबगंज गंगा ब्रिज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में

साहिबगंज और बिहार के मनिहारी को जोड़ने वाला बहुप्रतीक्षित गंगा पुल अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। करीब 2000 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। एनएचएआई के अनुसार दिसंबर 2026 तक पुल को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

संजय कुमार धीरज

साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले को बिहार के मनिहारी से जोड़ने वाला निर्माणाधीन गंगा पुल सिर्फ एक पुल नहीं, बल्कि आधी सदी के इंतजार का प्रतीक है। करीब 2000 करोड़ रुपये की लागत वाली यह मेगा परियोजना तीन बार डेडलाइन चूकने के बाद अब इतिहास रचने की दहलीज पर पहुंच गई है। एनएचएआई ने दावा किया है कि दिसंबर 2026 तक हर हाल में यह पुल आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

पीएम मोदी का सपना अब धरातल पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2017 में जिस पुल की आधारशिला रखी थी, वह अब गंगा के सीने पर आकार ले रहा है। कुल 22 किलोमीटर लंबी इस परियोजना में लगभग 6 किलोमीटर का मुख्य गंगा पुल शामिल है, जो देश के सबसे लंबे नदी पुलों में गिना जाएगा। परियोजना का करीब 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। पिलरों पर गार्डर चढ़ाए जा रहे हैं और केबल बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय भी नियमित रूप से परियोजना की प्रगति की समीक्षा कर रहा है।

दिसंबर 2026 में बदलेगी संथाल परगना की तस्वीर

पुल शुरू होने के बाद साहिबगंज से कटिहार की दूरी ढाई घंटे से घटकर मात्र 45 मिनट रह जाएगी। एनएच-133बी सीधे बिहार के एनएच-131ए से जुड़ जाएगा। मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन परियोजना से कनेक्टिविटी मिलने के बाद माल ढुलाई की लागत कम होगी, किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

यह भी पढ़ें: Giridih News: 109 वर्षीय वृद्ध को बहू-बेटियों ने दिया कंधा, गाजे-बाजे के साथ निकली अंतिम यात्रा

इस पुल का लाभ सिर्फ झारखंड और बिहार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा और नेपाल तक के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। संथाल परगना क्षेत्र के लिए यह परियोजना किसी गेम चेंजर से कम नहीं मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: जिरुल-करमाटांड़ सड़क चौड़ीकरण बना आफत, हल्की बारिश में ही आवागमन ठप्प

डेडलाइन का दर्द: कोरोना से चक्रवात तक

परियोजना को पहले अक्टूबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य था। इसके बाद इसे अप्रैल 2025 और फिर दिसंबर 2026 तक बढ़ाया गया। कोरोना महामारी, यास चक्रवात से दो पिलरों को हुए नुकसान तथा लगातार मानसून के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हुआ। हालांकि अब निर्माण एजेंसी डीबीएल की मशीनें दिन-रात काम कर रही हैं।

फेरी सेवा बंद, नाव के सहारे लोग

पुल बनने तक गंगा पार करने के लिए स्टीमर और फेरी सेवा ही लोगों का मुख्य सहारा थी। 31 मार्च 2026 को झारखंड की बंदोबस्ती अवधि समाप्त हो गई। इसके बाद बिहार सरकार ने 11.26 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया, लेकिन कोई एजेंसी सामने नहीं आई। परिणामस्वरूप फेरी सेवा बंद हो गई और लोग आज भी जोखिम उठाकर नाव से गंगा पार करने को मजबूर हैं।

संघर्ष समिति ने जताई उम्मीद

गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि यह सिर्फ कंक्रीट का ढांचा नहीं, बल्कि लाखों लोगों की उम्मीदों का प्रतीक है। एक पुल बनने से व्यापार, खेती, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि 50 वर्षों का सपना अब पूरा होने के करीब है।

वहीं, समिति के केंद्रीय प्रवक्ता रामजी ठाकुर ने कहा कि बीते दशकों में कई सरकारें आईं और गईं, कई शिलान्यास हुए और डेडलाइन भी टूटीं, लेकिन अब गंगा पर खड़े पिलर इस बात की गवाही दे रहे हैं कि इंतजार की घड़ियां समाप्त होने वाली हैं। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2026 में जब इस पुल पर पहली गाड़ी दौड़ेगी, तो वह सिर्फ एक वाहन नहीं होगा, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास और नई संभावनाओं का प्रतीक बनेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News: स्टेट हाईवे पर 18 पहिया ट्रेलर ने मचाया तांडव; चार वाहन क्षतिग्रस्त, आधा दर्जन घायल Dumka News: स्टेट हाईवे पर 18 पहिया ट्रेलर ने मचाया तांडव; चार वाहन क्षतिग्रस्त, आधा दर्जन घायल
Palamu News: उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने खरीफ तैयारियों और कृषि योजनाओं की समीक्षा की
Palamu News: मालवरिया बस्ती के पास बाइक-मोबाइल लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़
झारखंड के साथ बिहार की राजनीति में भी भूचाल, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे मंत्री दीपक प्रकाश हुए बेटिकट, देना होगा इस्तीफा 
BIT मेसरा ने की 'AI-हायडा 2026' की शुरुआत, AI तकनीक से होगी हिमालयी जलवायु की सटीक मैपिंग
Hazaribagh News: चौपारण पुलिस ने अभियान चलाकर दो फरार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में श्रम एवं नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने की पंचायती राज और 15वें वित्त आयोग की समीक्षा
Sahebganj News: थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में बैंक, CSP एवं पेट्रोल पंपों का सुरक्षा ऑडिट
Sahebganj News: सामाजिक कार्यकर्ता अरशद नसर ने एडीजी अमित लोढ़ा को सौंपा भ्रष्ट अफसरों का चिट्ठा
Giridih News: आर के महिला कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण
Giridih News: उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने की मनरेगा और आवास योजनाओं की गहन समीक्षा