Sahebganj News: जिरुल-करमाटांड़ सड़क चौड़ीकरण बना आफत, हल्की बारिश में ही आवागमन ठप्प
कीचड़ और फिसलन के कारण वाहनों का निकलना मुश्किल
साहिबगंज के बोरियो प्रखंड में जिरुल से करमाटांड़ तक बन रही चौड़ीकरण सड़क ठेकेदार की लापरवाही के कारण दलदल में बदल गई है। शनिवार को हुई हल्की बारिश के बाद जेटके गांव के पास भारी कीचड़ और फिसलन से दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया, जिससे साप्ताहिक हाट जाने वाले ग्रामीणों और राहगीरों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी।
साहिबगंज: बोरियो प्रखंड अंतर्गत जिरुल से करमाटांड़ तक बन रही चौड़ीकरण सड़क इन दिनों लोगों के लिए आफत बन गई है। शनिवार को हुई हल्की बारिश से ही जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और आवागमन पूरी तरह ठप्प पड़ गया।
जेटके गांव में हालात सबसे बदतर
बारिश के बाद जेटके गांव में हालात बिगड़ गए हैं। सड़क पर कीचड़ और फिसलन के कारण पैदल चलना तो दूर, साइकिल, मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। कई गाड़ियां कीचड़ में फंसकर जाम का शिकार हो गईं। शनिवार को साप्ताहिक हाट का दिन होने से दर्जनों गांवों के लोग बाजार आने-जाने में घंटों परेशान रहे। कीचड़ में फंसे लोग किसी तरह जान जोखिम में डालकर निकलते दिखे।
संवेदक पर लापरवाही का आरोप

फौरन वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


