Dumka News: स्टेट हाईवे पर 18 पहिया ट्रेलर ने मचाया तांडव; चार वाहन क्षतिग्रस्त, आधा दर्जन घायल

सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार को पीछे से मारी टक्कर

Dumka News: स्टेट हाईवे पर 18 पहिया ट्रेलर ने मचाया तांडव; चार वाहन क्षतिग्रस्त, आधा दर्जन घायल
(स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा)

गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कारूड़ीमोड़ के पास गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर एक अनियंत्रित 18 पहिया ट्रेलर ने कार, हाइवा और टाटा 407 सहित चार वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। गोपीकांदर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया और सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है।

गोपीकांदर: गोविंदपुर - साहिबगंज स्टेट हाईवे थाना क्षेत्र अंतर्गत कारूड़ीमोड़ के पास सड़क दुर्घटना में चार वाहन क्षतिग्रस्त हो जाने से आधा दर्जन व्यक्ति घायल हो गया। टाटा कंपनी 407 वाहन  चालक सुशांतो दास ने बताया बालू लोड 18 पहिया ट्रेलर वाहन ने पहले JHO4AC7942 सफेद कलर स्विफ्ट डिजायर वाहन को पीछे से टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके बाद JH04AC8388 कोयला हाइवा चालक राहुल कुमार के वाहन में टक्कर मारते हुए पाकुड़ से दुमका जा रहे टाटा कंपनी 407 वाहन को जोरदार टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त वाहन को पाकुड़ की और फिर से घुमा दिया। 

सड़क दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गोपीकांदर थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत को सड़क दुर्घटना की सूचना देने के बाद एएसआई भारत भूषण सिंह, एएसआई राजन सिंह, मुंशी बृजमोहन सिंह, घटनास्थल पर पहुंचकर स्विफ्ट डिजायर में फंसे तीन व्यक्ति को बाहर निकाल कर गोपीकांदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। 

डॉक्टर हीरालाल मंडल ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर बताया कि चालक कुणाल हांसदा, 27 वर्षीय शिकारीपाड़ा थाना लघुपहाड़ी का रहने वाला बताया हाथ और मुंह, नाक से खून निकलने और शिला हांसदा 10 वर्षीय हाथ में चोट लगा है। ननाली हेंब्रम, 39 वर्षीय दुमका की रहने वाली है इसका सिर में चोट को देखते हुए सीटी स्कैन और बेहतर इलाज हेतु दुमका फूलो -झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया यह दुमका से निजी वाहन में सवार होकर पाकुड़ कोर्ट निजी काम के लिए जा रहे थे। 

जाते वक्त कारुड़ीमोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बड़े वहान से टक्कर हो जाने पर कार क्षतिग्रस्त हो गया। WB59H8916 बालू लोड 18 पहिया ट्रेलर वाहन क्षतिग्रस्त होने के बाद चालक और उपचालक दोनों घटनास्थल से भागने में सफल रहा। सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त चारों वाहनों को गोपीकांदर पुलिस ने जब्त कर थाना परिसर लाया गया।

यह भी पढ़ें: Dumka News: बदरा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बिजली के खंभे से टकराई बाइक; युवक की मौत, दूसरा गंभीर

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Pakur News: झिकरहाटी मंडल में भाजपा की सांगठनिक बैठक; संगठन की मजबूती पर मंथन Pakur News: झिकरहाटी मंडल में भाजपा की सांगठनिक बैठक; संगठन की मजबूती पर मंथन
Pakur News: होटलों में फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण
कलयुगी पिता का खौफनाक कदम: तुरुकडीहा में धारदार हथियार से अपनी ही तीन मासूम बेटियों की निर्मम हत्या
Dumka News: सीडीपीओ आशुतोष राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई सहायिका चयन प्रक्रिया
Dumka News: स्टेट हाईवे पर 18 पहिया ट्रेलर ने मचाया तांडव; चार वाहन क्षतिग्रस्त, आधा दर्जन घायल
Palamu News: उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने खरीफ तैयारियों और कृषि योजनाओं की समीक्षा की
Palamu News: मालवरिया बस्ती के पास बाइक-मोबाइल लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़
झारखंड के साथ बिहार की राजनीति में भी भूचाल, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे मंत्री दीपक प्रकाश हुए बेटिकट, देना होगा इस्तीफा 
BIT मेसरा ने की 'AI-हायडा 2026' की शुरुआत, AI तकनीक से होगी हिमालयी जलवायु की सटीक मैपिंग
Hazaribagh News: चौपारण पुलिस ने अभियान चलाकर दो फरार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में श्रम एवं नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने की पंचायती राज और 15वें वित्त आयोग की समीक्षा