Giridih News: 109 वर्षीय वृद्ध को बहू-बेटियों ने दिया कंधा, गाजे-बाजे के साथ निकली अंतिम यात्रा
मुरखारी गांव में सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
जमुआ प्रखंड के मुरखारी गांव में 109 वर्षीय सबुर पंडित के निधन के बाद उनकी अंतिम यात्रा चर्चा का विषय बन गई। बहू-बेटियों ने उन्हें कंधा देकर श्मशान घाट पहुंचाया और पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
गिरिडीह: प्रखंड के मुरखारी गांव के 109 वर्षीय वृद्ध स्वर्गीय सबुर पंडित को सोमवार सुबह बहू-बेटियों ने कंधा देकर श्मशान घाट पहुंचाया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनका निधन रविवार रात स्वाभाविक रूप से हो गया था।
स्वर्गीय सबुर पंडित के लंबे और सफल जीवन को सम्मान देने के लिए परिजनों ने उनके निधन पर गाजे-बाजे, जुलूस और आतिशबाजी के साथ अंतिम यात्रा निकाली। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने भाग लिया।


उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है और ग्रामीणों को उनकी कमी खल रही है।
स्वर्गीय सबुर पंडित अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार में अनंत पंडित, रीतलाल पंडित, सरयू पंडित, बंदिल पंडित, सोमनाथ पंडित, संजय पंडित, पप्पू पंडित, त्रिपुरारी पंडित, बबलू पंडित सहित कई पुत्र, पोते और परपोते शामिल हैं।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


