साहिबगंज के मयंक चौधरी ने IIT-JEE 2026 में AIR 680 हासिल कर रचा इतिहास
अनुशासन, मेहनत और सही मार्गदर्शन से हासिल किया मुकाम
साहिबगंज के पुरानी साहिबगंज निवासी मयंक चौधरी ने IIT-JEE 2026 परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 680 हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। मनोज चौधरी और कंचन देवी के पुत्र मयंक बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं।
साहिबगंज: छोटे शहर से बड़े सपने देखने वालों के लिए मिसाल बन गए हैं पुरानी साहिबगंज के मयंक चौधरी। राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित IIT-JEE परीक्षा 2026 में मयंक ने अपने पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 680 हासिल कर पूरे जिले को गर्व से भर दिया है।
पुरानी साहिबगंज निवासी मनोज चौधरी एवं कंचन देवी के पुत्र मयंक बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं। पिता मनोज चौधरी पेशे से इंजीनियर हैं, जिनसे मयंक को हमेशा प्रेरणा मिली। मयंक ने 10वीं की परीक्षा हैदराबाद स्थित भारती विद्या स्कूल से पास की और 12वीं गाजियाबाद से पूरी की। कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के दम पर मयंक ने यह मुकाम हासिल किया।

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
